फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Punjab Finance Minister Harpal Cheema has claimed that Punjab went overdraft thrice during tenure of Congress government

सीएम मान के मंत्री बोले: कांग्रेस शासन में तीन बार राज्य हुआ ओवर ड्राफ्ट, अब वित्तीय संकट से निकल संपन्नता की तरफ पंजाब

Wed, 29 Jun 2022 09:08 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़। 
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़।  Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 29 Jun 2022 09:08 PM IST
सार

वित्त मंत्री हरपाल चीमा पंजाब विधानसभा में बजट चर्चा के समापन पर विपक्ष द्वारा उठाए गए मामलों का जवाब दे रहे थे। चीमा ने कहा कि पंजाब तेजी से वित्तीय संकट से बाहर निकलकर आर्थिक रूप से संपन्न होने की तरफ बढ़ रहा है।

विज्ञापन
Punjab Finance Minister Harpal Cheema has claimed that Punjab went overdraft thrice during tenure of Congress government
पंजाब बजट 2022 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने दावा किया है कि राज्य की पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान पंजाब के वित्तीय हालात ठीक नहीं रहे। पंजाब तीन बार ओवर ड्राफ्ट में गया था। पिछले तीन माह के दौरान एक भी मौका ऐसा नहीं आया जब पंजाब ओवर ड्राफ्ट में गया हो।

विज्ञापन


वित्त मंत्री बुधवार को पंजाब विधानसभा में बजट चर्चा के समापन पर विपक्ष द्वारा उठाए गए मामलों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने सदन में एक रिपोर्ट पेश करते हुए कहा कि वर्ष 2017-18 के दौरान पंजाब 100 दिन, वर्ष 2018-19 के दौरान 63 दिन और वर्ष 2019-20 के दौरान 47 दिन ओवर ड्राफ्ट रहा। इस दौरान पंजाब में कर्मचारियों को वेतन तक नहीं दिया और एक प्रकार से वित्तीय आपातकाल की स्थिति बनी रही।

विज्ञापन

हरपाल चीमा ने कहा कि वर्तमान वित्तीय ढांचे के मुताबिक पंजाब की अगले एक साल के लिए कर्ज सीमा 55 हजार करोड़ है। इसके बावजूद सरकार का प्रयास है कि पंजाब को 35 हजार करोड़ से अधिक का कर्ज न लेना पड़े। चीमा ने दावा किया बेहतर वित्त प्रबंधन के चलते पंजाब सरकार अगले एक साल के भीतर पुराना कर्ज वापस करेगी।विपक्ष द्वारा पिछले तीन माह के दौरान कर्ज लिए जाने के मुद्दे पर वित्त मंत्री ने साफ किया कि पंजाब सरकार ने अब तक के कार्यकाल के दौरान 8000 करोड़ का कर्ज लिया, जबकि 10500 करोड़ का कर्ज वापस भी किया गया है।

चीमा ने कहा कि पंजाब तेजी से वित्तीय संकट से बाहर निकलकर आर्थिक रूप से संपन्न होने की तरफ बढ़ रहा है। इसके चलते कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने और वेतन आयोग की सिफारिशों के मुताबिक वेतन व पेंशन देने के लिए पंजाब के कॉलेजों में तैनात प्राध्यापकों को यूजीसी की सिफारिशों के अनुसार वेतन देने पर तेजी से काम चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed