Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Punjab: Farmers protested against Sukhbir Badal who came to campaign for elections

Punjab: चुनाव प्रचार करने पहुंचे सुखबीर बादल का किसानों ने किया विरोध, भाजपा प्रत्याशी का भी विरोध

Thu, 16 May 2024 10:49 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 16 May 2024 10:49 PM IST
सार

उधर, पंजाब के गांव डिक्ख में भाजपा प्रत्याशी परमपाल का विरोध कर रहे किसानों से पुलिस ने धक्का मुक्की की। वहीं, आप विधायक सुखबीर माइसरखाना पर धमकियां देने का आरोप है।

विज्ञापन
Punjab: Farmers protested against Sukhbir Badal who came to campaign for elections
विरोध करते किसान - फोटो : संवाद

विस्तार

लोकसभा चुनाव को लेकर शिअद, आप और भाजपा को बठिंडा लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न गांव में किसानों के भारी विरोध का सामना करना पड़ रहा है। वहीं गुरुवार को गांव महमा सर्जा में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे सुखबीर बादल का किसानों ने विरोध करते हुए काली झंडियां दिखाई तो दूसरी तरफ गांव डिक्ख में चुनाव प्रचार के लिए पहुंची भाजपा प्रत्याशी परमपाल कौर का विरोध कर रहे किसानों से पुलिस ने धक्का मुक्की की।

विज्ञापन

विज्ञापन

इसके अलावा बुधवार को मौड हलके में पहुंचे आप विधायक सुखबीर माइसरखाना से किसानों ने सवाल किए। गुरुवार को एक व्यक्ति ने फेसबुक पर पोस्ट सांझी कर आप विधायक माइसरखाना पर धमकियां देने के आरोप लगाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार को जब भाजपा प्रत्याशी परमपाल कौर गांव डिक्ख में चुनाव प्रचार करने पहुंची तो वहां पर पहले से ही मौजूद किसानों ने भाजपा का विरोध करना शुरू कर दिया। इसी दौरान मौके पर मौजूद भारी पुलिस फोर्स ने किसानों को समझाने का प्रयास भी किया था। लेकिन जब बात बिगड़ती दिखी तो पुलिस ने किसानों से धक्का मुक्की भी की।

एक वीडियो में स्पष्ट नजर आ रहा कि एक किसान एक पुलिस कर्मी से उसकी डांग छीनने का प्रयास कर रहा लेकिन छीना झपटी के दौरान किसान नीचे भी गिर जाता है। इसके अलावा पुलिस ने जब किसानों को खदेड़ना शुरू किया तो सभी किसान भागते हुए नजर आए।  


गुरुवार को ही गांव महमा सर्जा में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे शिअद अध्यक्ष सुखबीर बादल का विरोध करते हुए किसानों ने उन्हें काली झंडियां दिखाई। किसानों ने कहा कि जब भाजपा के साथ गठबंधन था, तब किसानों के मुद्दे याद नहीं आए अब किसान याद आ गए। बुधवार को मौड हलका में चुनाव प्रचार के लिए आप विधायक सुखबीर माइसरखाना और आप प्रत्याशी गुरमीत खुडिडयां के बेटे पहुंचे थे तो किसानों ने उनको घेरकर सवाल पूछे थे कि शुभकरण मामले में पंजाब सरकार चुप क्यों रही, इसके अलावा मृतक के परिवार को सहायता राशि एवं नौकरी अभी तक क्यों नहीं मिली।

गुरुवार को एक व्यक्ति ने फेसबुक पर पोस्ट करते हुए आरोप लगाया कि उनके सवालों से घबराए आप विधायक सुखबीर माइसरखाना ने उसे धमकियां दी है। अगर उसका कोई नुकसान हुआ तो उसकी जिम्मेदारी आप विधायक की होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed