फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Punjab Election Result: Jagroop Singh Gill of AAP defeated Manpreet Badal of Congress from Bathinda seat

Punjab Election Result: मनप्रीत बादल के हारने पर चले पटाखे, बठिंडा सीट का इतिहास बरकरार, किसी को नहीं देते दूसरा मौका

Thu, 10 Mar 2022 08:38 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) 
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)  Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 10 Mar 2022 08:38 PM IST
सार

जबसे बठिंडा विस सीट बनी है तबसे यहां के मतदाता किसी को दूसरा मौका नहीं देते। यहां से आम आदमी पार्टी ने जीत हासिल की है। 

विज्ञापन
Punjab Election Result: Jagroop Singh Gill of AAP defeated Manpreet Badal of Congress from Bathinda seat
मनप्रीत बादल के हारने की खुशी में पटाखे चलाते हुए लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के बठिंडा शहर की जब से विधानसभा सीट बनी है, तब से लेकर आब तक शहरी सीट के वोटरों ने किसी भी पार्टी के प्रत्याशी दूसरा मौका नहीं दिया। इसके अलावा वित्त मंत्री मनप्रीत बादल के हारने पर आम लोगों ने पटाखे चलाकर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इतनी खुशी उन्हें आप प्रत्याशी जगरूप गिल के जीतने की नहीं जितनी मनप्रीत के हारने की है।

विज्ञापन


यहां के निवासी अर्जुन कुमार, राम कुमार ने कहा कि 2017 के विधानसभा चुनाव में मनप्रीत बादल ने शहरी वोटरों से वादा किया था कि थर्मल बंद नहीं होने देंगे और रोजगार के मौके पैदा करेंगे। उन्होंने कहा कि जीतने के बाद वित्त मंत्री बनने के बाद बादल ने थर्मल बंद करवा दिया और किसी को रोजगार तक नहीं दिया, बल्कि शहर में बादल के रिश्तेदार जयजीत जोहल ने हर तरह के माफिया को बढ़ावा दिया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में वोटरों को अधिकार था कि ऐसे अहंकारी नेता एवं उनके रिश्तेदार को कुर्सी से उतारा जाए तो वोटरों ने अपना काम बखूबी निभाया।
विज्ञापन


जब से बठिंडा विधानसभा सीट बनी है, तबसे लेकर आज तक किसी भी पार्टी के प्रत्याशी को वोटरों ने दूसरा मौका नहीं दिया। हालांकि मनप्रीत बादल और कांग्रेस वर्कर 20 फरवरी के बाद लोगों को लगातार कहते आ रहे थे कि वह जीत रहे हैं, लेकिन जैसे ही नतीजे आए तो पता चला कि वोटरों ने मनप्रीत बादल को उनकी करनी का सबक सिखाकर बठिंडा से भेजा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


माफिया एवं भ्रष्टाचार को खत्म करना होगी बड़ी चुनौती : पूर्व कमिश्नर
पूर्व आरटीआई कमिश्नर चंद्र प्रकाश ने बातचीत में कहा कि प्रदेश में नई सरकार के लिए ट्रांसपोर्ट, केबल, माइनिंग, शराब, नशा माफिया को खत्म करने की बड़ी चुनौती होगी। उन्होंने कहा कि अगर आप की सरकार ने कांग्रेस की तरह अपना रवैया रखा तो अगले लोकसभा चुनाव में यही वोटर आप का बुरा हाल कर देंगे। उन्होंने कहा कि नए मुख्यमंत्री भगवंत मान दिल्ली का असल माडल जरूर पंजाब में लागू करें पर ऐसा दिल्ली माडल नहीं होना चाहिए कि पैसा दिल्ली के बडे नेताओं को और काम पंजाब में किए जाए।

भाजपा की हार के लिए पंजाब की लीडरशिप जिम्मेदार : भाजपा नेता
भाजपा नेता सुखपाल सिंह सरां ने कहा कि प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा की हार के लिए पंजाब भाजपा की लीडरशिप पूरी तरह से जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि पंजाब की लीडरशिप ने केंद्र की लीडरशिप को पंजाब के सही हालात के बारे में अवगत नहीं करवाया, बल्कि अपनी चौधर के लिए गलत तथ्य केंद्र लीडरशिप के आगे पेश किए गए। जिसका खामियाजा चुनाव में भाजपा को भुगतना पड़ रहा है।

वोटरों का फतवा मंजूर
तीसरे नंबर पर रहने वाले शिअद प्रत्याशी सरूप चंद सिंगला ने कहा कि शहर के वोटरों ने जो भी फतवा दिया है वो उन्हें मंजूर है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में वो विश्वास रखते हैं। फिर भी वो शहर वासियों के हर दुख सुख में शामिल होते रहेंगे और पहले की तरह सेवा करते रहेंगे।


आप पहले नंबर तो मनप्रीत दूसरे नंबर
आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी जगरूप सिंह गिल ने कांग्रेस के प्रत्याशी मनप्रीत सिंह बादल भारी मतों से हराकर रिकॉर्ड तोड़ जीत हासिल की है। गिल पहले नंबर पर रहे तो मनप्रीत बादल दूसरे नंबर पर रहे। जबकि भाजपा के प्रत्याशी राज नंबरदार चौथे नंबर पर रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed