फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Punjab election 2022: In Rahul gandhi allies Nikhil Alva twitter poll people like Charanjit Singh Channi as the face of the next cm

पंजाब चुनाव: सीएम चेहरे की दौड़ में टॉप पर हैं चन्नी, राहुल गांधी के खास सहयोगी के 'सर्वे' में पिछड़े सिद्धू और जाखड़!

Jitendra Bhardwaj जितेंद्र भारद्वाज
Updated Thu, 20 Jan 2022 07:29 PM IST
सार

निखिल अल्वा ने ट्विटर पर बुधवार को पोल शुरू किया था। इस पोल में 1283 लोगों ने हिस्सा लिया है। उन्होंने लोगों के समक्ष पंजाब चुनाव में सीएम पद के चेहरे के लिए तीन विकल्प दिए थे। 68.7 फीसदी लोगों ने चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री का चेहरा बताया है...

विज्ञापन
Punjab election 2022: In Rahul gandhi allies Nikhil Alva twitter poll people like Charanjit Singh Channi as the face of the next cm
राहुल गांधी, चरणजीत सिंह चन्नी और नवजोत सिंह सिद्धू - फोटो : Amar Ujala (File Photo)

विस्तार

पंजाब चुनाव में कांग्रेस पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा, भले ही अभी तक इसकी औपचारिक घोषणा नहीं की गई है, मगर एक सर्वे में मौजूदा सीएम चरणजीत सिंह 'चन्नी' ने सभी को पीछे छोड़ दिया है। यह सर्वे किसी एजेंसी ने नहीं किया है, बल्कि कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के एक खास सहयोगी निखिल अल्वा ने अपने ट्विटर पर लोगों से सीएम चेहरे बाबत सवाल पूछा था। उन्होंने अपने सर्वे में लोगों को तीन विकल्प दिए थे। इनमें मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, नवजोत सिंह सिद्धू और सुनील जाखड़ का नाम शामिल किया गया है।

विज्ञापन


पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू इस प्रयास में लगे हैं कि पार्टी उनके नाम को ही मुख्यमंत्री चेहरे के तौर पर आगे करे। इस पद के दूसरे दावेदार सुनील जाखड़ बताए जा रहे हैं। उन्हें पिछले दिनों चुनाव की प्रचार कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है। नेताओं की इसी होड़ के चलते कांग्रेस हाईकमान को कहना पड़ा कि पंजाब में मुख्यमंत्री पद के लिए किसी एक नेता का चेहरा आगे नहीं करेंगे। मौजूदा विधानसभा चुनाव, संयुक्त लीडरशिप में लड़ा जाएगा। यह ट्विटर पोल कांग्रेस पार्टी की वरिष्ठ नेता मारग्रेट अल्वा के बेटे निखिल अल्वा ने किया है। निखिल कई वर्षों से राहुल गांधी के साथ हैं और उन्होंने कई जिम्मेदारियों का सफल निर्वहन किया है। निखिल को राहुल गांधी के खास सहयोगी एवं मीडिया रणनीतिकार के तौर पर देखा जाता है।  
विज्ञापन


निखिल अल्वा ने ट्विटर पर बुधवार को पोल शुरू किया था। इस पोल में 1283 लोगों ने हिस्सा लिया है। उन्होंने लोगों के समक्ष पंजाब चुनाव में सीएम पद के चेहरे के लिए तीन विकल्प दिए थे। 68.7 फीसदी लोगों ने चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री का चेहरा बताया है। इसके बाद 11.5 फीसदी लोगों ने नवजोत सिंह सिद्धू को और 9.3 फीसदी लोगों ने सुनील जाखड़ के नाम पर वोट दिया। हालांकि अभी तक इस सर्वे को लेकर पार्टी ने आधिकारिक तौर पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed