फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Punjab crime Case of fraud of 21 lakhs on pretext of sending them to America, family again climbed on tank

Punjab: अमेरीका भेजने का झांसा देकर 21 लाख की ठगी का मामला, परिवार फिर से टंकी पर चढ़ा; आत्महत्या की धमकी

Sun, 22 Sep 2024 10:09 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब) Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 22 Sep 2024 10:09 AM IST
सार

पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस और प्रशासन उनकी मदद नहीं कर रहे हैं। उल्टे सतनाम सिंह ने भाना सिद्धू सहित 21 लोगों के खिलाफ कानूनी नोटिस भेज दिए हैं, जिसमें उन्हें धमकाने और निजी संपत्ति पर कब्जा करने का आरोप लगाया गया है।

विज्ञापन
Punjab crime Case of fraud of 21 lakhs on pretext of sending them to America, family again climbed on tank
पानी की टंकी पर चढ़ा परिवार - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के गांव ब्रह्मपुरा के रहने वाले सतनाम सिंह द्वारा अमेरीका भेजने के नाम पर 21 लाख रुपये की ठगी का मामला लगातार गंभीर होता जा रहा है। पीड़ित भोला सिंह और उनकी पत्नी मंजीत कौर ने अपने बेटे जयपाल को अमेरीका भेजने के लिए 21 लाख रुपये दिए थे। रुपये वापस नहीं मिलने के विरोध में अब पीड़ित परिवार दूसरी बार पानी की टंकी पर चढ़ गया है। इस बार उन्होंने अपने साथ पेट्रोल और माचिस भी ले ली है, जिससे पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन


भोला सिंह और मंजीत कौर पिछले डेढ़ महीने से सतनाम सिंह के घर के सामने धरना दे रहे हैं, लेकिन उन्हें अभी तक न्याय नहीं मिला है। इससे पहले, 1 सितंबर को समाजसेवी भाना सिद्धू ने हस्तक्षेप कर उन्हें टंकी से नीचे उतारा था, लेकिन स्थिति फिर से गंभीर हो गई है।

विज्ञापन

पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस और प्रशासन उनकी मदद नहीं कर रहे हैं। उल्टे सतनाम सिंह ने भाना सिद्धू सहित 21 लोगों के खिलाफ कानूनी नोटिस भेज दिए हैं, जिसमें उन्हें धमकाने और निजी संपत्ति पर कब्जा करने का आरोप लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


थाना सदर रायकोट के प्रभारी नरिंदर सिंह ने बताया कि घटनास्थल पर फायर ब्रिगेड और मेडिकल टीम बुलाई गई है, और दंपति को समझाने के प्रयास जारी हैं। हालांकि, आरोपी सतनाम सिंह और उसके परिवार ने ठगी की रकम लौटाने से इनकार कर दिया है।

पीड़ित जयपाल ने पंजाब-हरियाणा उच्च न्यायालय में आरोपी परिवार की अग्रिम जमानत रद्द करवाने के लिए याचिका दायर की है, जिसकी सुनवाई 11 दिसंबर को होगी। जयपाल का आरोप है कि आरोपी परिवार ने उनके बेटे को अमरीका भेजने का झांसा देकर 21 लाख रुपये ठगे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed