फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Punjab cabinet meeting on 29 August cm bhagwant mann takes decision

Punjab Cabinet Meeting: सीएम मान ने बुलाई कैबिनेट की बैठक, हो सकती हैं ये बड़ी घोषणाएं; 29 अगस्त को मीटिंग

Tue, 27 Aug 2024 07:57 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 27 Aug 2024 07:57 PM IST
सार

29 अगस्त को पंजाब कैबिनेट की बैठक होगी। बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री भगवंत मान करेंगे। इस बैठक में कई अहम फैसलों पर चर्चा के बाद घोषणाएं होने की उम्मीद है। 

विज्ञापन
Punjab cabinet meeting on 29 August cm bhagwant mann takes decision
पंजाब कैबिनेट की बैठक। (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

विस्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दो सितंबर से विधानसभा के शुरू होने वाले मानसून सत्र से पहले मंत्री परिषद की बैठक बुलाई है। 29 अगस्त वीरवार को सुबह 11 बजे पंजाब सिविल सचिवालय-1 की दूसरी मंजिल पर कैबिनेट की बैठक होगी। इससे पहले 14 अगस्त को सीएम मान की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई थी। 

विज्ञापन


14 अगस्त को हुई कैबिनेट की बैठक में पंजाब में अवैध कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को बुनियादी सुविधाएं देने की घोषणा की गई थी। इसी के साथ कैबिनेट में जिन अवैध कॉलोनियों में खरीद सौदे 31 जुलाई 2024 से पहले हो चुके हैं, वहां की प्रॉपर्टी पंजीकरण के लिए अनापत्ति एनओसी की बाध्यता को समाप्त करने का फैसला लिया गया था। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है 29 अगस्त को जो कैबिनेट की बैठक में होगी, उसमें प्रॉपर्टी पंजीकरण के एनओसी की शर्त को खत्म करने के लिए आगे के नियमों को मंजूरी दी जाएगी। इसके अलावा पंजाब में अवैध कॉलोनियों को रेगुलराइज करने की दिशा में भी पंजाब सरकार कोई ठोस कदम उठा सकती हैं, जिससे प्रदेश में 15 हजार अवैध कॉलोनियों के बाशिंदों को अपने पक्के ठिकाने से वंचित नहीं होना पड़ेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा बैठक में प्रदेश में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए नई इंडस्ट्री स्थापित किए जाने के उद्देश्य से कुछ नियमों को आसान बनाने के लिए जरूरी बदलाव किए जा सकते हैं। हालांकि 29 अगस्त की कैबिनेट की बैठक का एजेंडा टेबल पर पेश किया जाएगा। इस संदर्भ में प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग वर्मा ने मंगलवार को आदेश जारी किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed