पीएम मोदी की फिरोजपुर रैली: विरोध पर अड़े किसानों को मार्च में मोदी से मुलाकात का आश्वासन, फिर भी नहीं बनी सहमति
कृषि कानूनों के विरोध में 13 माह तक चलने वाले किसान आंदोलन को गुरुपर्व पर पीएम नरेंद्र मोदी के एलान के बाद स्थगित कर दिया गया था। इसके बाद पीएम का यह पहला पंजाब दौरान के समाप्त होने के बाद मोदी का यह पहला पंजाब दौरा है। फिरोजपुर में वह 42750 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का नींव का पत्थर रखेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 में भाजपा के प्रचार की शुरुआत करने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार दोपहर एक बजे फिरोजपुर पहुंचेंगे। किसानों के कुछ संगठनों ने रैली का विरोध करने का एलान किया था। मंगलवार शाम से ही किसान रैली स्थल की तरफ बढ़ने का प्रयास कर रहे हैं। नाराज किसानों के साथ पंजाब भाजपा के प्रभारी व केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बैठक की।
15 मार्च को मोदी से मुलाकात का आश्वासन
इस दौरान शेखावत ने एमएसपी गारंटी कानून बनाने और प्रदूषण एक्ट में से किसानों को निकालने संबंधी 15 जनवरी को कमेटी बनाने का आश्वासन दिया था। वहीं देर रात किसानों को आश्वासन दिया गया कि 15 मार्च में उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करवाई जाएगी। हालांकि इसके बावजूद किसान अब भी धरने पर अड़े हैं। किसानों का कहना है कि हमने सभी मांगें मानने के लिए सुबह साढ़े बजे तक का समय दिया है। यदि हमारी मांगें न मानीं गईं तो हम फिर से जाम लगा देंगे।
किसान नेताओं का कहना है कि वे हर हाल में फिरोजपुर में पीएम की रैली के स्थल पर पहुंचेंगे। किसान अपने साथ खाने का सामान और बिस्तर लेकर आए हैं। किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के महासचिव सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि कमेटी के प्रधान सतनाम सिंह पन्नू की अगुवाई में उनका जत्था फिरोजपुर से तेरह किलोमीटर दूर कुलगढ़ी की दाना मंडी तक पहुंच चुका है।
सुखदेव ढींढसा को कोरोना, रैली में नहीं आएंगे
वहीं रैली से पहले शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) के सुखदेव सिंह ढींढसा को कोरोना हो गया है, ढींढसा रैली में नहीं पहुंच रहे हैं। रैली में स्टेज पर जो नेता बैठेंगे उनका कोरोना टेस्ट होना है।
पीजीआई सैटेलाइट सेंटर व दो मेडिकल कॉलेजों का आज नींवपत्थर रखेंगे पीएम मोदी
पीएम नरेंद्र मोदी फिरोजपुर में पीजीआई सैटेलाइट सेंटर और पंजाब के दो मेडिकल कॉलेजों का नींवपत्थर रखेंगे। केंद्र सरकार इस क्षेत्र में स्वास्थ्य के बुनियादी ढांचे को नए सिरे से बढ़ावा दे रही है। फिरोजपुर में पीजीआईएमईआर के सैटेलाइट सेंटर की आधारशिला को लेकर तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं। पंजाब के होशियारपुर और कपूरथला में दो मेडिकल कॉलेजों का भी नींवपत्थर रखेंगे।
20 साल में फिरोजपुर की चौथी यात्रा
20 साल के इतिहास में प्रधानमंत्री चौथी बार फिरोजपुर पहुंच रहे हैं। कृषि कानूनों के वापस लिए जाने के बाद यह उनकी पहली यात्रा होगी। प्रधानमंत्री की चुनावी रैली को आसमान से भी सुरक्षित किया गया है। मोदी की सुरक्षा को आसमान से अभेद्य करने के लिए चार हेलीकॉप्टर तैनात किए गए हैं। आधुनिक हथियारों से लैस ये आसमानी रक्षक अभी से आयोजन स्थल की टोह लेने में जुट गए हैं।