{"_id":"6223b1c53fa23c6b19718b44","slug":"punjab-before-the-results-of-the-elections-the-candidates-reached-the-gods-and-goddesses-to-seek-blessings","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब : चुनाव के नतीजों से पहले देवी-देवताओं के पास मन्नत मांगने पहुंचे उम्मीदवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब : चुनाव के नतीजों से पहले देवी-देवताओं के पास मन्नत मांगने पहुंचे उम्मीदवार
Sun, 06 Mar 2022 12:23 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, लुधियाना (पंजाब)
अमर उजाला नेटवर्क, लुधियाना (पंजाब)
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 06 Mar 2022 12:23 AM IST
सार
सीएम चन्नी मां कामख्या और विधायक तलवाड़ वैष्णो देवी दरबार में नतमस्तक। कैबिनेट मंत्री गुरकिरत कोटली ने श्री बालाजी मंदिर व विधायक लक्खा ने भी नवाया शीश।
विज्ञापन
कामख्या मंदिर
विस्तार
पंजाब में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे 10 मार्च को आने हैं। अभी से ही उम्मीदवार मन्नतें लेकर देवी-देवताओं के दरबार में पहुंच रहे हैं। पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी अपनी जीत और कांग्रेस सरकार पंजाब में दोबारा बनाने की कामना लेकर गुवाहाटी स्थित मां कामख्या देवी के मंदिर पहुंचे हैं।
विज्ञापन
इसके साथ ही लुधियाना के हलका पूर्वी से विधायक संजय तलवाड़ जम्मू कश्मीर त्रिकुटा पर्वत स्थित मां वैष्णो देवी के दरबार के अलावा हिमाचल प्रदेश स्थित मां चिंतापूर्णी दरबार पहुंचे हैं। कैबिनेट मंत्री गुरकिरत कोटली भी अपने साथी विधायकों के साथ राजस्थान स्थित श्री बाला जी मंदिर दरबार में पहुंचे हैं।
विज्ञापन
चरणजीत सिंह चन्नी जब सीएम बने तो उससे अगले दिन ही धार्मिक स्थानों पर माथा टेकने पहुंचे थे। चुनाव के दौरान जब कांग्रेस पार्टी ने उन्हें सीएम चेहरा घोषित किया था तो भी वह मां बंगलामुखी धाम पहुंचे थे। इसके अलावा भी उनके कई वीडियो भी जारी हुए थे। इसके अलावा विधायक संजय तलवाड़ भी समय-समय पर चिंतपूर्णी मां के दरबार में जाते रहते हैं।
विज्ञापन
अब चुनाव नतीजों का समय आ गया है तो उम्मीदवार फिर से भगवान के दर पर पहुंचना शुरू हो गए हैं। अगर बात की जाए हलका साउथ से कांग्रेसी उम्मीदवार ईश्वरजोत सिंह चीमा की तो वह मां बंगलामुखी धाम पर नतमस्तक होने के लिए पहुंचे हैं। इसके साथ ही पायल से विधायक लखबीर सिंह लक्खा कैबिनेट मंत्री गुरकिरत कोटली के साथ श्री बाला जी मंदिर में ही नतमस्तक होने के लिए पहुंचे हैं।