{"_id":"66cb1f944e239dd54307c963","slug":"preparations-begin-for-the-537th-marriage-anniversary-of-shri-guru-nanak-dev-ji-sgpc-members-hold-meeting-2024-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: श्री गुरु नानक देव जी के 537वें विवाह पर्व की तैयारियां शुरू, SGPC सदस्यों ने की बैठक, लगाई ड्यूटियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: श्री गुरु नानक देव जी के 537वें विवाह पर्व की तैयारियां शुरू, SGPC सदस्यों ने की बैठक, लगाई ड्यूटियां
Sun, 25 Aug 2024 05:42 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Sun, 25 Aug 2024 05:42 PM IST
सार
ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री बेर साहिब सुल्तानपुर लोधी से ऐतिहासिक गुरद्वारा श्री सतकरतारिया साहिब बटाला तक नौ सितंबर को बारात रूपी विशाल नगर कीर्तन सजाया जाएगा।
विज्ञापन
ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री बेर साहिब सुल्तानपुर लोधी
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कपूरथला के सुल्तानपुर लोधी में साहिब श्री गुरु नानक देव जी व माता सुलक्खनी जी के 537वें विवाह पर्व की तैयारियां शुरू हो गई हैं। ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री बेर साहिब सुल्तानपुर लोधी से ऐतिहासिक गुरद्वारा श्री सतकरतारिया साहिब बटाला तक नौ सितंबर को बारात रूपी विशाल नगर कीर्तन सजाया जाएगा। इस संबंधी एसजीपीसी की एक विशेष मीटिंग श्री बेर साहिब में मैनेजर भाई गुरबख्श सिंह व एसजीपीसी के समूह सदस्यों के नेतृत्व में हुई।
बैठक में गुरुद्वारा साहिब के मैनेजर भाई गुरबख्श सिंह, एसजीपीसी सदस्य गुरविंदर पाल सिंह गोरा, बलदेव सिंह कल्याण, 450 वर्षीय शताब्दी समागम श्री गोइंदवाल साहब के इंचार्ज भाई सतनाम सिंह, गुरद्वारा श्री सतकरतारिया साहिब बटाला के मैनेजर मनजीत सिंह शामिल हुए।
बैठक में बताया गया कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी अमृतसर के प्रधान एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी के निर्देशों पर 9 सितंबर को सुबह 5 बजे साहिब श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की छत्रछाया व पांच प्यारों की अगुवाई में सुल्तानपुर लोधी के ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री बेर साहिब से विशाल नगर कीर्तन शुरू होगा। नगर कीर्तन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। समूह धार्मिक जत्थेबंदियों व संगतों के सहयोग से सजाए जा रहे विशाल नगर कीर्तन में एसजीपीसी के प्रधान एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी, और समूह सदस्य, धर्म प्रचार कमेटी अमृतसर के मेंबर व संत महापुरुष शामिल होंगे।
विज्ञापन
एसजीपीसी सदस्य गुरिंदरपाल सिंह गोरा व बलदेव सिंह ने बताया कि नगर कीर्तन नौ सितंबर को सुबह पांच बजे गुरुद्वारा से शुरू होकर गुरुद्वारा सतकरतारिया साहिब बटाला में पहुंच कर संपन्न होगा। आठ सितंबर को रात 7 बजे भाई मरदाना जी दीवान हाल गुरुद्वारा श्री बेर साहिब में धार्मिक समागम होगा। जिसमें रागी, ढाडी जत्थे कीर्तन कर संगतों को गुरुबाणी से जोड़ेंगे, जिसमें बटाला की संगत भी शामिल होगी।
उन्होंने बताया कि 10 सितंबर को बटाला में विशाल नगर कीर्तन सजाया जाएगा। इसको लेकर युद्ध स्तर पर तैयारियां चल रही हैं। इस दौरान शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सभी सदस्यों ने विचार-विमर्श किया। इस मौके बटाला से आए सभी धार्मिक शख्सियत को गुरुघर की बख्शीश सिरोपाओ भेंटकर सम्मानित किया गया।