{"_id":"60ef27b98ebc3eed335fced2","slug":"youth-who-went-to-bathe-with-friends-dies-under-suspicious-circumstances-patiala-news-pkl4201027190","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटियाला में दो दोस्तों के साथ नहाने गए युवक की संदिग्ध हालात में मौत, दोनों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटियाला में दो दोस्तों के साथ नहाने गए युवक की संदिग्ध हालात में मौत, दोनों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज
विज्ञापन
पटियाला। घर से दोस्तों के साथ नहाने के लिए फन वर्ल्ड गए 18 साल के युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। थाना पसियाना पुलिस ने मृतक के पिता के बयान पर दोनों दोस्तों पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
मृतक करनवीर सिंह निवासी गांव लंगडोई के पिता जसपाल सिंह ने पुलिस को बताया कि उनके बेटे के दोस्त अमनदीप सिंह और हरजोत सिंह 12 जुलाई को दोपहर के समय करनवीर को नहाने के लिए देवीगढ़ रोड स्थित फन वर्ल्ड ले गए थे। करनवीर सिंह अपने ताया के लड़के की बाइक लेकर गया था। शाम करीब साढ़े चार बजे करनवीर सिंह ने पिता को फोन कर कहा कि वह यहां से चलने लगे हैं। परंतु शाम करीब छह बजे उन्हें पता चला कि करनवीर सिंह को गंभीर हालत में राजिंदरा अस्पताल में दाखिल कराया है। अस्पताल पहुंचे, तो करनवीर सिंह की मौत हो गई थी।
जांच अधिकारी जसविंदर सिंह ने कहा कि मामला सड़क हादसे का लग रहा है। परंतु पिता के बयान पर दोनों दोस्तों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि मृतक व आरोपियों के परिवार के बीच पुरानी तकरार के चलते बोलचाल नहीं थी। लेकिन बच्चे आपस में बातचीत करते रहते थे। परिवार को शक है कि रंजिशन उनके बेटे की हत्या की गई है। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी नौजवान भी एक निजी अस्पताल में दाखिल हैं।