फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Youth dies of drug overdose in Nabha

Patiala News: नाभा में नशे की ओवरडोज से युवक की मौत

Tue, 30 Sep 2025 10:28 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Sep 2025 10:28 PM IST
विज्ञापन
Youth dies of drug overdose in Nabha
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पटियाला। नाभा के गांव लुबाना टेकू के 24 साल के युवक की नशे की ओवरडोज से मौत हो गई। मृतक की पहचान खुशप्रीत सिंह के रूप में हुई है। थाना सदर नाभा पुलिस ने खुशप्रीत के परिवार वालों की शिकायत पर उसके दो दोस्तों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोप है कि दोनों दोस्तों ने खुशप्रीत सिंह को नशा करवाया।

अर्शदीप के पिता हंसराज ने पुलिस को शिकायत दी है कि 28 सितंबर को सुबह करीब नौ बजे गुरजीत सिंह व हुसनप्रीत सिंह निवासी गांव लुबाना करमू उनके घर आए और खुशप्रीत सिंह को अपने साथ ले गए। बाद में सुबह करीब साढ़े 11 बजे उसे उसके भाई का फोन आया। उसने बताया कि गुरजीत सिंह ने उसे बताया है कि खुशप्रीत सिंह ने ज्यादा नशे का सेवन कर लिया है। वह नशे की हालत में नहर की पटड़ी पर गिरा पड़ा है। हंसराज का कहना है कि इस सूचना पर वह तुरंत मौके पर पहुंचा और बेटे को नाभा के सिविल अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल कराया। वहां इलाज के दौरान खुशप्रीत सिंह की मौत हो गई। हंसराज का आरोप है कि गुरजीत सिंह व हुसनप्रीत सिंह ने उसके बेटे को नशा करवाया है जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed