फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Youth beaten to death after minor dispute

Patiala News: मामूली विवाद के बाद युवक की पीट पीटकर हत्या

Mon, 07 Aug 2023 10:28 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Aug 2023 10:28 PM IST
विज्ञापन
Youth beaten to death after minor dispute
नाभा के गांव खेड़ी जट्टां में वारदात, पुलिस ने दंपती व उसके दो बेटों को किया नामजद, आरोपियों की तालाश जारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। थाना भादसों के अधीन पड़ते गांव खेड़ी जट्टां में मामूली विवाद के चलते पड़ोसियों की ओर से पीट पीटकर युवक की हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले में दंपती व उसके दो बेटों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। आरोपियों की पहचान जसपाल सिंह, उसकी पत्नी अमरजीत कौर व बेटे सुखविंदर सिंह व रविंदर सिंह के तौर पर हुई है।

मेजर सिंह निवासी गांव खेड़ी जट्टां की ओर से पुलिस को दिए बयान के मुताबिक उनका 27 साल का लड़का रामजीत सिंह खेतीबाड़ी करता है। चारों आरोपी उनके पड़ोसी हैं। अकसर रात को शराब पीकर बाप-बेटे झगड़ा व हंगामा करते थे। कभी दीवार को लेकर तो कभी किसी भी छोटी बात को लेकर आरोपी नोक झोक करते थे। कईं बार लोगों ने उन्हें समझाया भी, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। पांच अगस्त शाम करीब पांच बजे उनका बेटा और वह खुद घर के बाहर खड़े थे। इसी बीच आरोपियों ने उनके लड़के को धमकियां दीं। शाम करीब सात बजे रामजीत सिंह काम से वापस घर की तरफ लौट रहा था। आरोपियों ने उसे गली में घेरकर हमला कर दिया। इस दौरान रामजीत सिंह को लाठियों के साथ बुरी तरह से पीटा गया। बुरी तरह घायल रामजीत सिंह को निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिता मेजर सिंह ने बताया कि रामजीत सिंह का करीब दो साल का एक बेटा है। रामजीत सिंह की मौत से परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed