फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Workers, peasants, government, performance, plot, Patiala

मजदूरों-किसानों का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

Wed, 29 Jun 2016 07:08 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला Updated Wed, 29 Jun 2016 07:08 PM IST
विज्ञापन
Workers, peasants, government, performance, plot, Patiala
पटियाला के नाभा में सरकार के खिलाफ अर्थी फूंक प्रदर्शन करते जमीन प्राप्ति संघर्ष कमेटी ग्रामीण मजदूर यूनियन के सदस्य। - फोटो : अमर उजाला
जमीन प्राप्ति संघर्ष कमेटी ग्रामीण मजदूर यूनियन और कीरती किसान यूनियन की ओर से नाभा ब्लॉक के गांवों में पंजाब सरकार और प्रशासन की अर्थियां फूंककर रोष प्रदर्शन किया गया। 
विज्ञापन


कमेटी के नेताओं बलवंत सिंह, सोहन सिंह, इंद्रजीत सिंह ने कहा कि पंचायती जमीन में से दलितों के हिस्से की जमीन कम रेट पर लेने और जरूरतमंद परिवारों को पांच-पांच मरले के प्लॉट दिलाने के लिए सरकार के खिलाफ लगातार संघर्ष किया जा रहा है। सरकार के कानों पर अब तक जूं नहीं रेंगी है। इसके रोष में बुधवार को नाभा के गांव बीनाहेड़ी, अचल, बोडाकलां, ककराला, मलको में सरकार के खिलाफ अर्थी फूंक प्रदर्शन किए गए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गांव में दलितों के साथ धक्केशाही की जा रही है और संगरूर में हक मांगकर लोगों पर झूठे पर्चे दर्ज करके जेल भेजा जा रहा है। यह प्रदेश सरकार के दलित विरोधी चेहरे को बेनकाब करता है। मांगों को लेकर 20 जुलाई को पंजाब भर के किसान-मजदूर संगरूर के प्रशासन को घेरने के लिए इकट्ठा हो रहे हैं। फिर भी मांगें न मानी गई तो जमीन प्राप्ति संघर्ष कमेटी की अगुवाई में अपने हिस्से की जमीनों पर कब्जा करने के लिए उन्हें मजबूर होना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed