फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   workers, Dalits clash with police

रेल रोकने जा रहे मनरेगा वर्करों, दलितों की पुलिस से झड़प

Wed, 15 Jul 2015 10:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला Updated Wed, 15 Jul 2015 10:32 PM IST
विज्ञापन
मांगों को लेकर पंजाब सरकार के अड़ियल रवैये के विरोध में रेल रोकने जा रहे मनरेगा वर्करों, दलितों, मजदूरों की बुधवार को मिनी सचिवालय के बाहर पुलिस के साथ मामूली झड़प हो गई।
विज्ञापन


दरअसल इन वर्गों ने नव निर्माण क्रांति दल के बैनर तले बुधवार को नाभा रोड के नजदीक रेलवे पुली पर अनिश्चितकाल के लिए रेल रोको आंदोलन शुरू करने का ऐलान किया था। जैसे ही दल के बैनर तले इन सभी वर्गों के लोग आंदोलन के लिए मिनी सचिवालय से रोष मार्च करते हुए कूच करने लगे, तो पुलिस ने इन्हें रोक लिया। इस दौरान पुलिस व दल के नुमाइंदों में बहसबाजी हुई और नौबत लाठीचार्ज की आ गई थी।
विज्ञापन


गनीमत रही कि नहीं हुआ। आंदोलनकारियों में बड़ी गिनती में महिलाएं भी शामिल रहीं। डीसी इंदु मल्होत्रा के आश्वासन पर इन वर्गों ने रेल रोको आंदोलन टाल दिया और मिनी सचिवालय के बाहर ही शांतिपूर्ण ढंग से धरना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


धरने को संबोधित करते हुए नव निर्माण क्रांति दल के प्रधान दलीप सिंह ने कहा कि सरकारी स्कीमें हासिल करने के लिए बीपीएल कार्ड की सख्त जरूरत होती है, लेकिन पंजाब सरकार साजिश के तहत गरीब लोगों के बीपीएल कार्ड नहीं बना रही है, क्योंकि अगर उनके बीपीएल कार्ड बनते हैं, तो वह राज्य और केंद्रीय लोक कल्याण योजनाओं के लिए योग्य हो जाएंगे।


उन्होंने मांग की कि जरूरतमंदों के लिए बीपीएल कार्ड बनाए जाएं। गांवों में पंचायती शामलाट जमीनों की बोली करवा कर दलितों को बनता हिस्सा दिया जाए। सरकारी दफ्तरों, अस्पतालों में जनता की हो रही बेअदबी रोकी जाए। सरकारी डाक्टरों की प्राइवेट प्रैक्टिस बंद कराई जाए।

लोकल रजिस्ट्रार के दफ्तरों में जन्म व मौत के सर्टिफिकेटों बनाने को लेकर हो रही लोगों की परेशानियां खत्म की जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed