{"_id":"6adb4c3e304c2a5b680e80c2","slug":"dengue-larvae-found-at-141-locations-in-patiala-patiala-news-c-284-1-ptl1001-13466-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Patiala News: पटियाला में 141 स्थानों पर मिला डेंगू का लारवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Patiala News: पटियाला में 141 स्थानों पर मिला डेंगू का लारवा
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। डेंगू के प्रसार को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने निजी स्वास्थ्य संस्थानों और मेडिकल स्टोरों में जांच अभियान तेज किया है। शुक्रवार को 21,691 स्थानों पर जांच के दौरान 141 जगहों पर डेंगू का लारवा मिला जिसे नष्ट किया गया।
जिले में अब तक 58 डेंगू मरीज मिले हैं। सिविल सर्जन शेली जेतली की अगुवाई में ड्राई डे, हर फ्राइडे मुहिम के तहत जांच की गई। मॉडल टाउन के क्लीनिकों और अस्पतालों में भी जांच हुई। जिला एपिडेमोलॉजिस्ट गुरप्रीत कौर ने बताया कि अब तक 12,81,771 घरों के सर्वे के दौरान 8,539 स्थानों पर लारवा मिला जिसे नष्ट कर परिवारों को जागरूक किया गया। शेली जेतली ने लोगों से घरों व कार्यस्थलों पर सफाई रखने, ड्राई डे मनाने और बुखार होने पर जांच करवाने की अपील की।