फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   alleged smuggling of weapons via drones from Pakistan border serious challenge to India national security

पंजाब में बदलेगा माैसम: 24 और 25 अक्तूबर को हल्की बारिश का अलर्ट, गिर सकता है तापमान; बढ़ेगी ठंडक

Fri, 23 Oct 2026 08:40 AM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला Published by: Nivedita Updated Fri, 23 Oct 2026 08:40 AM IST
सार

पंजाब में फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है। राज्य के अधिकतम तापमान में 0.1 डिग्री सेल्सियस की मामूली गिरावट दर्ज की गई है। इसके बावजूद तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है।

विज्ञापन
alleged smuggling of weapons via drones from Pakistan border serious challenge to India national security
पंजाब में बारिश का अलर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब में ठंडक बढ़ने वाली है। 24 और 25 अक्तूबर को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है। इसके बाद 26 से 28 अक्तूबर तक मौसम फिर शुष्क रहने का अनुमान है। अगले एक सप्ताह के दौरान मौसम में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। हालांकि शनिवार व रविवार को बारिश से हल्की ठंडक बढ़ सकती है।

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार पंजाब में फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है। राज्य के अधिकतम तापमान में 0.1 डिग्री सेल्सियस की मामूली गिरावट दर्ज की गई है। इसके बावजूद तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है।
विज्ञापन


फरीदकोट में सबसे अधिक 36.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। पठानकोट में न्यूनतम तापमान 13.9 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने शुक्रवार को मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान जताया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रमुख शहरों का तापमान
पटियाला में अधिकतम तापमान 32.1 डिग्री और न्यूनतम 17.5 डिग्री रहा। अमृतसर में अधिकतम 30.5 और न्यूनतम 19.1 डिग्री दर्ज किया गया। लुधियाना में अधिकतम तापमान 31.4 और न्यूनतम 17.4 डिग्री रहा। बठिंडा में अधिकतम 33 डिग्री और न्यूनतम 16.4 डिग्री दर्ज हुआ। चंडीगढ़ में अधिकतम 31.6 डिग्री और न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस रहा। गुरदासपुर में अधिकतम तापमान 30.3 डिग्री, जालंधर में 30.9 डिग्री और संगरूर में 30.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed