फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Women plan to kill her husband and gave Rs 5 lakhs to lover

पड़ोसी को दिल दे बैठी महिला : पति को रास्ते से हटाने के लिए रच डाली साजिश, आशिक को दी पांच लाख की सुपारी

Thu, 09 Jan 2025 05:26 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 09 Jan 2025 05:26 PM IST
सार

महिला ने पति को जान से मारने के लिए सुपारी दे दी। महिला ने अपने आशिक को ही पांच लाख रुपये देकर पति का काम तमाम करने के लिए कहा। आशिक ने अपने साथी के साथ वारदात को अंजाम दिया, लेकिन अपराध करने वाले अब गिरफ्तार हो चुके हैं। 

विज्ञापन
Women plan to kill her husband and gave Rs 5 lakhs to lover
crime as - फोटो : AI Generated

विस्तार

पंजाब के पटियाला में एक महिला अपने पड़ोसी को दिल दे बैठी। महिला के पड़ोसी के साथ अवैध संबंध बन गए। ऐसे में महिला का पति दोनों के बीच कांटा बन गया। महिला ने पति को ही रास्ते से हटाने के लिए साजिश रची। इसके बाद पति पर जानलेवा हमला करवाया। हालांकि उसकी जान बच गई। वहीं पुलिस ने आरोपी महिला और उसके प्रेमी सहित हमला करने वाले आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।  

विज्ञापन


घटना पटियाला के गांव मंजाल की है। महिला के प्रेमी और उसके साथी ने महिला के पति पर फायरिंग की थी। जानलेवा हमले के मामले को सुलझाते हुए पुलिस ने आरोपी महिला समेत तीन आरोपियों को हथियारों के साथ गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों में घायल बलजिंदर सिंह की पत्नी मनप्रीत कौर उर्फ गग्गी व उसका प्रेमी हरसिमनरजीत सिंह उर्फ गोरा निवासी गांव तेजा और उसका साथी करन सिंह उर्फ निखिल शामिल हैं। आरोपियों के पास से पुलिस ने एक देसी पिस्तौल 32 बोर समेत छह कारतूस, एक पिस्तौल 315 बोर समेत चार कारतूस और एक बाइक बरामद की है। 

विज्ञापन

काम के सिलसिले में घर से बाहर रहता था महिला का पति
एसएसपी नानक सिंह ने बुधवार को एक पत्रकारवार्ता में बताया कि मनप्रीत कौर के अपने पड़ोसी हरसिमरनजीत सिंह के साथ संबंध थे। मनप्रीत का पति बलजिंदर सिंह कंबाइनों पर काम के सिलसिले में अकसर बाहर आता-जाता रहता था और ऊपर से आपस में दोनों का लड़ाई-झगड़ा रहता था। बलजिंदर सिंह अकसर अपनी पत्नी के साथ मारपीट भी करता था। कुछ समय पहले बलजिंदर सिंह को अपने पत्नी के संबंधों के बारे में पता लग गया, जिसका उसने विरोध किया। 

प्रेमी को ही दी पति को मारने की सुपारी
रास्ते से बलजिंदर सिंह को हटाने के लिए पत्नी मनप्रीत कौर ने प्रेमी के साथ उसकी हत्या कराने की साजिश रची। मनप्रीत कौर ने पांच लाख रुपये की सुपारी अपने प्रेमी व उसके साथी करन सिंह को दी। 2 जनवरी को जब बलजिंदर सिंह गांव तेजा के ही रहने वाले पाला राम के साथ गांव मंजाल के ठेके पर शराब पीने के लिए गया, तो आरोपी करन सिंह मौके पर पहुंच गया। उसने पिस्तौल से फायर किए। गोली पाला राम को जख्मी करते हुए बलजिंदर सिंह की गर्दन की पिछली साइड में जा लगी। इससे दोनों बुरी तरह से घायल हो गए। पाला राम की दोनों आंखों की नजर चली गई और पीजीआई चंडीगढ़ में उपचाराधीन है। वहीं बलजिंदर सिंह को उपचार के बाद सरकारी राजिंदरा अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। आरोपियों के खिलाफ थाना सदर पटियाला में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed