फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   woman jumped in canal, saved

कर्ज से परेशान महिला ने नहर में लगाई छलांग, बचाया

Mon, 30 Aug 2021 08:44 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 08:44 PM IST
विज्ञापन
woman jumped in canal, saved
पटियाला। नाभा रोड पर स्थित भाखड़ा नहर में सोमवार की सुबह एक महिला ने छलांग लगा दी। गनीमत यह रही कि किनारे खड़े गोताखोरों ने महिला को कूदते देख तुरंत नहर में छलांग लगाकर उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया। महिला की पहचान कर्मजीत कौर (45) निवासी अबचल नगर के तौर पर हुई है। गोताखोरों ने मामले की सूचना संबंधित माडल टाउन पुलिस चौकी को दे दी।
विज्ञापन

गोताखोर डाइवर्स क्लब के प्रधान शंकर भारद्वाज ने बताया कि गोताखोर रोजाना की तरह सोमवार सुुबह करीब 11 बजे नहर किनारे मौजूद थे।। इसी बीच वहां पहुंची एक महिला ने अचानक नहर में छलांग लगा दी। गोताखोरों ने महिला को नहर में छलांग लगाते देखा और तुरंत कूद कर उसे सही सलामत बाहर निकाल लिया। महिला ने बाद में बताया कि उसके पति ने घर पर लोन लेकर अपनी बहन को विदेश भेज दिया। लोन की किश्तें वह बड़ी मुश्किल से दे पा रही हैं। उसका पति कोई कामकाज नहीं करता है। इससे परेशान होकर ही उसने नहर में छलांग लगाई थी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला से पूछताछ की। इस मौके पर महिला का बेटा भी पहुंच गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed