फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Will be closed at night in Gurugron power tools

गुरुघरों में रात को बंद होंगे बिजली उपकरण

Sat, 16 May 2015 10:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, /फतेहगढ़ साहिब
ब्यूरो/अमर उजाला, /फतेहगढ़ साहिब Updated Sat, 16 May 2015 10:28 PM IST
विज्ञापन
गांव मैंड़ा और लुधियाना के गांव अलूणा पल्ला में शार्ट सर्किट से जले गुरु ग्रंथ साहिब के स्वरूपों पर एसजीपीसी अध्यक्ष अवतार सिंह मक्कड़ ने चिंता जताई है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एसजीपीसी की ओर से गर्मियों में विज्ञापन देकर गुरुद्वारों का प्रबंधन देख रही शहर और गांवों की कमेटियों को हिदायतें दीं जाएंगी कि रात को किसी भी गुरुघर और वहां मौजूद सचखंड साहिब पर किसी भी बिजली उपकरण का प्रयोग न किया जाए। ऐसा करने से ही शार्ट-सर्किट की स्थिति पैदा होती है।
विज्ञापन


इसके लिए वह जल्द एसजीपीसी के अधीन आते सभी गुरुघरों की प्रबंधन कमेटियों को सर्कुलर जारी करवाएंगे और विज्ञापन भी देंगे। मक्कड़ ने कहा कि शब्द ही गुुरु है, हमारा गुरु देहधारी नहीं है, इसलिए गुरु  ग्रंथ साहिब पर किसी भी प्रकार के रूम हीटर, एसी या लाइट का प्रकाश ना किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब उनसे पूछा गया कि अगर सचखंड साहिब पर पंखा या एसी लगाने पर कोई विरोध करता है तो वहां का पाठी सिंह बदलने की नौबत आ जाती है कई बार झगड़े भी हो जाते हैं, इस पर उन्होंने कहा कि अगर ऐसा कोई मामला उनके ध्यान में आया तो वह अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार साहिब के सामने मामले को लेकर बनती कार्रवाई भी जरूर करवाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed