फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Wife and Son of Punjab CM tested positive for covid 19

सीएम के घर में कोरोना की दस्तक: पत्नी व बेटे की रिपोर्ट मिली पॉजिटिव, दफ्तर में भी मिल चुके हैं संक्रमित

Sat, 08 Jan 2022 05:41 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sat, 08 Jan 2022 05:41 PM IST
सार

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के घर में कोरोना ने दस्तक दे दी है। सीएम की पत्नी व बेटे की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इससे पहले सीएम के दफ्तर में दो लोग संक्रमित मिले थे।

विज्ञापन
Wife and Son of Punjab CM tested positive for covid 19
पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी - फोटो : एएनआई

विस्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की पत्नी और बेटे समेत परिवार के तीन सदस्यों की रिपोर्ट शनिवार को कोरोना पॉजिटिव आई है। इससे एक दिन पहले शुक्रवार को चन्नी पटियाला जिले में दो चुनावी समागमों का हिस्सा बने। दिन के समय चन्नी ने राजपुरा के मौजूदा कांग्रेस विधायक हरदियाल सिंह कंबोज के समर्थन में चुनावी रैली की। इसके बाद पटियाला के हरपाल टिवाणा आडिटोरियम में विराट संत सम्मेलन में शिरकत की। 

विज्ञापन


दोनों ही समागम में सीएम चन्नी के साथ मंच पर मौजूद किसी भी गणमान्य ने मास्क नहीं पहना था। सीएम चन्नी की रिपोर्ट कोरोना निगेटिव होने की बात कही जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के डॉ. सुमित सिंह का कहना है कि मोहाली सिविल सर्जन दफ्तर से अगर सीएम चन्नी में किसी तरह के कोरोना के लक्ष्ण पाए जाने की जानकारी मिलती है तो तुरंत उनके संपर्क में आए लोगों की सैंपलिंग की जाएगी। 
विज्ञापन


मोहाली दफ्तर से ऐसी कोई जानकारी नहीं मिली है। डॉ. सुमित सिंह ने माना कि इस तरह की बड़ी रैलियों में कौन किसके संपर्क में आया, यह पता लगाकर कांटेक्ट ट्रेसिंग करना बड़ा मुश्किल हो जाता है। विभाग फिर भी पूरी तरह से सावधानी बरत कर काम करने की कोशिश करेगा। पंजाब में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। ऐसे में भी कई सियासी पार्टियों के कद्दावर नेता चुनावी समागम करने से बाज नहीं आ रहे हैं। इन समागम में कोविड गाइडलाइंस का जमकर उल्लंघन हो रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed