फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   white fly, attack, agriculture, problem,

बीटी काटन पर सफेद मक्खी का कहर जारी

Fri, 22 Jul 2016 03:48 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/संगरूर
ब्यूरो,अमर उजाला/संगरूर Updated Fri, 22 Jul 2016 03:48 PM IST
विज्ञापन
white fly, attack, agriculture, problem,
संगरूर में सफेद मक्‍खी की चपेट में आई नरमे की फसल को जोतता एक किसान। - फोटो : अमर उजाला
 जिले में बीटी काटन पर सफेद मक्खी का कहर जारी है। किसानों के पास सफेद मक्खी से प्रभावित हुई फसल को जोतने को विवश हैं।
विज्ञापन


इसके चलते गांव हरियाऊ में दो किसानों ने अपनी फसल को जोत दिया।

गांव हरियाऊ के किसान संदीप कुमार और भजन सिंह ने अपनी एक-एक एकड़ जमीन में महंगे भाव का बीज खरीदकर बीटी काटन की बिजाई की थी। दो महीने पहले लगाई इस फसल पर अब फल फूल आने का समय था, लेकिन सफेद मक्खी ने फसल को अपनी चपेट में लेकर उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। मजबूरीवश किसानों को अपनी फसल जोतनी पड़ी। 

किसानों का कहना है कि इससे उनका हजारों रुपये का नुकसान हो गया है जिसकी भरपाई कर पाना उनके बस में नहीं है। पहले ही किसान आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं ऐसे में फसल के खराब होने से उनकी कमर टूट गई है। उन्होंने कहा कि पिछले साल भी सफेद मक्खी का कहर किसानों के बीटी काटन पर बरपा था। 
विज्ञापन


कृषि विभाग तथा सरकार ने दावा किया था कि इस बार सफेद मक्खी से निपटने के लिए ठोस कदम उठाए गए हैं जिससे किसानों की फसल बर्बाद नहीं होगी किंतु सरकार के दावे खोखले साबित हुए। इसका खामियाजा किसान भुगत रहे हैं। उन्होंने सरकार से बर्बाद हुई फसल के उचित मुआवजे की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed