फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Wheat wetted due to lack of shed and tirpal

तिरपालों और शेडों की कमी के कारण भीगा गेहूं

Fri, 23 Apr 2021 09:49 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 23 Apr 2021 09:49 PM IST
विज्ञापन
Wheat wetted due to lack of shed and tirpal
मौसम विभाग की तरफ से जब पहले ही शुक्रवार को बारिश की संभावना जताई गई थी और वीरवार से ही मौसम खराब चल रहा था तो पंजाब सरकार और प्रशासन ने तिरपालों का पर्याप्त इंतजाम क्यों नहीं किया। पटियाला की मंडियों का जब शुक्रवार को दौरा किया तो किसानों ने रोते हुए कहा कि सरकार सुनती नहीं और अब मौसम की मार झेलनी पड़ रही है। पटियाला में शुक्रवार तड़के तेज आंधी-तूफान और बिजली चमकने बाद बारिश हुई। पारा गिरने से लोगों को भले ही गरमी से राहत मिली, लेकिन किसानों की जान आफत में फंस गई। मंडियों में तिरपालों और शेडों की कमी के कारण गेहूं भीग गया। जिस कारण किसान काफी हताश दिखे।
विज्ञापन

पटियाला की डकाला मंडी में ढेरियों में पड़ी फसल बारिश के पानी से गीली हो गई। किसान टहल सिंह ने बताया कि डकाला मंडी में कोई भी पक्का शेड नहीं है और ऊपर से तिरपालें भी प्रशासन व एजेंसियों द्वारा मुहैया नहीं कराई गईं हैं। इस कारण बारिश से फसल भीग गई है। उन्होंने कहा कि प्रशासन को पहले ही पता था कि बारिश होगी तो फिर इंतजाम क्यों नहीं किए गए। अब सूखने के बाद ही फसल बिक सकेगी, तब तक किसानों को मंडियों में ही इंतजार करना पड़ेगा। इसी तरह जिले के बाकी गांवों की मंडियों में भी किसानों को पक्के शेडों व तिरपालों की कमी कारण मौसम की मार झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

पटियाला की नई अनाज मंडी में पाया गया कि मंडी गेहूं से भरी बोरियों से भरी पड़ी थी। गेहूं की तुलाई कर उसे बोरियों में तो भर दिया है, लेकिन अभी तक उठान नहीं हो सका है। इस कारण बारिश में बड़ी संख्या में बोरियां भीग गईं। कई बोरियों को तो तिरपाल से ढका गया था और शेडों नीचे रखा गया था। लेकिन बकाया के लिए कोई प्रबंध नहीं था। आढ़ती कुलदीप सिंह ने बताया कि गेहूं का उठान नहीं हो रहा है, जिस कारण बिकी फसल भीग गई है। खरीद एजेंसियों व प्रशासन की लापरवाही से यह सब हो रहा है। जो बोरियां तिरपालों से ढकी हैं, वह प्रबंध आढ़तियों ने किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर इस संबंध में डीसी कुमार अमित ने दावा किया कि मंडियों में पर्याप्त संख्या में तिरपालें मुहैया कराई गई हैं, इसलिए खराब मौसम में कोई नुकसान नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed