{"_id":"5713bc9b4f1c1bed2c10fbf3","slug":"wheat-procurement-not-pay-farmer-protesting-sangrur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेहूं खरीद की अदायगी न होने पर नारेबाजी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेहूं खरीद की अदायगी न होने पर नारेबाजी
ब्यूरो, अमर उजाला, संगरूर
Updated Sun, 17 Apr 2016 10:11 PM IST
विज्ञापन
भवानीगढ़ की अनाज मंडी में गेंहू की अदायगी नहीं होने के रोष में नारेबाजी करते हुए आप के नेता।
- फोटो : अमर उजाला
भवानीगढ़ की अनाज मंडी में गेहूं खरीद की अदायगी नहीं होने से खफा आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
अनाज मंडी में प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए आप के किसान एवं मजदूर विंग के प्रदेश उपाध्यक्ष करनवीर सिंह टिवाणा ने कहा कि प्रदेश की अकाली-भाजपा सरकार ने दावा किया था कि आढ़तियों और किसानों को गेहूं की फसल का चौबीस घंटे में भुगतान किया जाएगा। एक दो सप्ताह बीत जाने के बावजूद गेहूं का एक पैसा भी सरकार ने नहीं दिया। इससे सरकार के दावों की हवा निकल गई।
उन्होंने कहा कि गेहूं के पैसों का भुगतान न होने से आढ़तियों और किसानों को परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि यदि अदायगी जल्द न की गई तो उनकी पार्टी संघर्ष तेज कर देगी। मौके पर कंवरजीत सिंह, गुरदीप सिंह फग्गूवाला, गुरप्रीत सिंह, नरदेव सिंह तूर, अवतार सिंह, हरकंवल सिंह, सिमरी बाजवा, तेजपाल पन्नवां, विक्की, रणधीर नूरपुरा, हरप्रीत बाजवा, अवतार आलोअर्ख मौजूद थे।