फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Wheat lifting speed in mandis still slow, 5,88,420 metric tonnes of wheat procured in the district, but no lifting of 1,64,743

मंडियों में गेहूं की लिफ्टिंग की रफ्तार अभी भी धीमी जिले में 5,88,420 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद, लेकिन 1,64,743 की लिफ्टिंग नहीं

Sun, 24 Apr 2022 10:30 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
Wheat lifting speed in mandis still slow, 5,88,420 metric tonnes of wheat procured in the district, but no lifting of 1,64,743
पटियाला। गेहूं का खरीद सीजन लगभग खत्म होने वाला है। अभी भी मंडियों में गेहूं की लिफ्टिंग का काम धीमी रफ्तार से चल रहा है। आंकड़ों के मुताबिक जिले की मंडियों में अब तक 5 लाख 88 हजार 420 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हो गई है। इसमें से 1 लाख 64 हजार 743 मीट्रिक टन गेहूं अभी भी मंडियों में पड़ा है।
विज्ञापन

जिला मंडी अधिकारी अजयपाल सिंह बराड़ के मुताबिक खरीदे गेहूं में से करीब 30 फीसदी केंद्र की ओर से बाकी राज्यों में जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। इस काम के लिए स्पेशल ट्रेनें लगाई गईं हैं। इसलिए पहल फिलहाल ट्रेनों तक ट्रकों के जरिये गेहूं की बोरियां भिजवाने को दी जा रही है। जो गेहूं स्थानीय गोदामों में स्टोर होना है, उसे बाद में उठाया जाएगा। इसलिए फिलहाल मंडियों में काफी मात्रा में गेहूं पड़ा है।
विज्ञापन

मंडियों में पहुंचा 5 लाख मीट्रिक टन से ज्यादा गेहूं
आंकड़ों के मुताबिक जिले की मंडियों में अब तक पांच लाख 88 हजार 420 मीट्रिक टन गेहूं पहुंचा है। यह सारा गेहूं खरीदा जा चुका है। खास बात यह है कि इस बार निजी खरीद 33905 मीट्रिक टन हुई है, जो कई सालों के मुकाबले बहुत ज्यादा है। सरकारी खरीद पांच लाख 54 हजार 515 मीट्रिक टन की हुई है। खरीदे गए गेहूं में से एक लाख 64 हजार 743 मीट्रिक टन अभी भी मंडियों में पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट्
बिके हुए गेहूं में से 72 फीसदी की लिफ्टिंग हो चुकी है। बाकी को भी जल्द उठा लिया जाएगा। अब बहुत कम किसान फसल बेचने के लिए मंडियों में आ रहे हैं। सीजन लगभग समाप्त है। हालांकि अभी मंडियां खुली रखीं जाएंगी। अगर कोई किसान अपनी फसल बेचना चाहे तो आ सकता है। - अजयपाल सिंह बराड़, जिला मंडी अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed