फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Went to save a friend who was drowning in the canal, drowned himself

नहर में डूब रहे दोस्त को बचाने गया खुद भी डूबा

Sat, 19 Mar 2022 10:48 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sat, 19 Mar 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Went to save a friend who was drowning in the canal, drowned himself
पटियाला। राजपुरा में नरवाना ब्रांच नहर में गिरने से दो युवकों की मौत का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह गांव हरीमाजरा का रहने वाला युवक नरिंदर सिंह (20) नहर में गिर गया, जिसे बचाने के लिए उसका दोस्त वरखा सिंह (17) ने भी नहर में छलांग लगा दी। लेकिन दोनों दोस्त पानी के तेज बहाव में बह गए। बताया जा रहा है कि नरिंदर सिंह बीए पास था, जबकि वरखा सिंह बाहरवीं क्लास का छात्र था। गोताखोरों को बुलाकर कुछ घंटों के बाद नौजवानों की लाशों को नहर से बाहर निकाला गया। गांव के लोगों ने मरने वाले युवकों के परिवारों की सहमति से पुलिस को लिखित रुप में देकर लाशों का गांव के श्मशानघाट में अंतिम संस्कार करा दिया। दोनों युवक गरीब परिवारों से संबंधित बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

ट्रक यूनियन की प्रधानगी को लेकर दो गुटों में झड़प, तीन घायल
पटियाला। थाना कोतवाली के अधीन पड़ते राजपुरा रोड स्थित ट्रक यूनियन की प्रधानगी को लेकर दो गुटों में झड़प के दौरान तीन लोगघायल हो गए। घायलों की पहचान अमनदीप सिंह गिल निवासी राम नगर पटियाला, गुरिंदरपाल सिंह सोढ़ी निवासी अर्बन एस्टेट के तौर पर हुई है। तीसरा घायल अभी अस्पताल में दाखिल नहीं हुआ है। थाना कोतवाली इंचार्ज विक्रमजीत सिंह बराड़ के मुताबिक घायलों के बयान लेकर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। दरअसल इस भंग यूनियन के सदस्यों ने 20 मार्च को बैठक रखी हुई थी। लेकिन इससे पहले ही शनिवार को एक गुट ने तलवारों से लैस होकर दूसरे गुट पर हमला कर दिया। अस्पताल में उपचाराधीन अमनदीप सिंह व गुरिंदरपाल सिंह ने बताया कि वह दोनों ट्रक यूनियन के प्रधान व उपप्रधान रहे हैं। शनिवार को कुछ लोगों ने उन पर तलवारों से लैस होकर हमला कर दिया। किसी तरह से भाग कर उन्होंने अपनी जानें बचाईं। बाद में आरोपी उन्हें धमकियां देते हुए मौके से फरार हो गए। हमले का कारण प्रधानगी को लेकर चली आ रही पुरानी रंजिश बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed