{"_id":"679bb2b6ed08e6409c0168c5","slug":"weather-update-rain-alert-in-12-district-of-punjab-2025-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab Weather: करवट बदलेगा मौसम, 12 जिलों के लिए बारिश का अलर्ट, गिरेगा पारा, दिन में हो रहा गर्मी का अहसास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab Weather: करवट बदलेगा मौसम, 12 जिलों के लिए बारिश का अलर्ट, गिरेगा पारा, दिन में हो रहा गर्मी का अहसास
Thu, 30 Jan 2025 10:41 PM IST
अंकेश ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Thu, 30 Jan 2025 10:41 PM IST
सार
सूबे में बीते कुछ दिनों से दिन में तेज धूप खिल रही है। इससे दोपहर में गर्मी का अहसास होने लगा है। हालांकि आने वाले दिनों में मौसम यू-टर्न ले सकता है। क्योंकि मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश की संभावना जताई।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में चली ठंडी हवाएं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है। मौसम विभाग ने पंजाब के 12 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। इसके तहत इन जिलों में शुक्रवार को कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश पड़ सकती है। इन जिलों में अमृतसर, तरनतारन, गुरदासपुर, पठानकोट, कपूरथला, होशियारपुर, जालंधर, नवांशहर, लुधियाना, बरनाला, संगरूर व पटियाला शामिल हैं।
विज्ञापन
विभाग के मुताबिक पंजाब में सक्रिय हुए एक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से शनिवार को भी छह जिलों में कुछ जगहों पर बारिश पड़ने की संभावना है। इसके बाद 2 फरवरी को पंजाब में शुष्क रहेगा। लेकिन तीन फरवरी से एक बार दोबारा मौसम में बदलाव होगा और पंजाब के कई जिलों में तीन दिन बारिश का मौसम रहेगा। इससे तापमान में गिरावट की संभावना है। हालांकि विभाग ने इस दौरान धुंध पड़ने व शीत लहर चलने की कोई चेतावनी जारी नहीं की है।
विज्ञापन
उधर वीरवार को पंजाब के अधिकतम तापमान में 0.4 डिग्री और न्यूनतम में 2 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। सबसे कम 6.9 डिग्री का पारा पठानकोट का दर्ज किया गया। अमृतसर का न्यूनतम पारा 8.4 डिग्री, लुधियाना का 7.2 डिग्री, पटियाला का भी 7.2 डिग्री, बठिंडा का 10.4 डिग्री दर्ज किया गया। पंजाब में सबसे अधिक 25 डिग्री का पारा मोहाली का दर्ज किया गया। अमृतसर का अधिकतम तापमान 22.1 डिग्री, लुधियाना का 22.8 डिग्री, पटियाला का 23.0 डिग्री, फरीदकोट का 24.8, जालंधर का 22.2 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन