फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Weather to worsen in Punjab; three-day yellow alert issued

Patiala News: नोएडा के ध्यानार्थ - पंजाब में मौसम बिगड़ेगा, तीन दिन का यलो अलर्ट जारी

Mon, 12 Oct 2026 11:06 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पटियाला
संवाद न्यूज एजेंसी, पटियाला Updated Mon, 12 Oct 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Weather to worsen in Punjab; three-day yellow alert issued
बारिश से रात का पारा 4.1 डिग्री गिरा, अधिकतम पारा सामान्य से 2.4 डिग्री नीचे दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। पंजाब में मंगलवार से मौसम का मिजाज एक बार फिर से बिगड़ने जा रहा है। मौसम विभाग ने तीन दिनों के लिए यलो अलर्ट जारी कर दिया है। इस दौरान मंगलवार को पंजाब में 40 से 50 किमी की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और गरज-चमक के साथ कुछ जगहों पर बारिश का अलर्ट है। वहीं बुधवार व वीरवार को पंजाब में 40 से 50 किमी की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ ओलावृष्टि व बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
यह चेतावनी पंजाब के 13 जिलों के लिए जारी हुई है, जिसमें पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, तरनतारन, लुधियाना, पटियाला और मोहाली शामिल हैं। इससे आने वाले दिनों में पंजाब के तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की जा सकती है। इससे पंजाब में ठंडक बढ़ने के साथ-साथ किसानों की चिंताएं बढ़ सकती है। क्योंकि इस समय खेतों में भी फसलें खड़ी हैं और मंडियों में धान खरीद के लिए पड़ा है।
विज्ञापन

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार सोमवार को पंजाब के औसत अधिकतम तापमान में पिछले दिन के मुकाबले 4.4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई, लेकिन यह सामान्य से 2.4 डिग्री नीचे बना रहा। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में सबसे अधिक तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस का रूपनगर का दर्ज किया गया। पंजाब के न्यूनतम तापमान में गिरावट भी दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य का औसत न्यूनतम तापमान पिछले दिन की तुलना में 4.1 डिग्री नीचे आया और सामान्य के करीब रहा। पठानकोट में सबसे कम न्यूनतम तापमान 15.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमृतसर का अधिकतम पारा 29.7 डिग्री, लुधियाना का 31.6 डिग्री, पटियाला का भी 31.6 डिग्री, पठानकोट का 29.3 डिग्री, बठिंडा का 29.1 डिग्री, एसबीएस नगर का 30.0 डिग्री, फरीदकोट का 30.3 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं अमृतसर का न्यूनतम पारा 16.9 डिग्री, लुधियाना का 17.2 डिग्री, पटियाला का 18.0 डिग्री, पठानकोट का 17.2 डिग्री, बठिंडा का 16.5 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed