{"_id":"573753a44f1c1b8b609199aa","slug":"water-crisis-ladies-encompass-water-supply-office-fatehgarh-sahib","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी सप्लाई ठप, महिलाओं ने दफ्तर के सामने लगाया धरना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी सप्लाई ठप, महिलाओं ने दफ्तर के सामने लगाया धरना
ब्यूरो, अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब
Updated Sat, 14 May 2016 10:04 PM IST
विज्ञापन
गाँव सौंटी में पानी सप्लाई को लेकर वाटर सप्लाई विभाग का घेराव करतीं महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानी की टंकी की मोटर जलने से पिछले एक हफ्ते से पानी की सप्लाई ठप होने से परेशान गांव सौंटी निवासियों के सब्र का बांध शनिवार को टूट गया। नाराज महिलाओं ने स्थानीय वाटर सप्लाई दफ्तर के सामने जाकर खाली बाल्टियां खड़काई और धरना देकर नारेबाजी की। जिला भाजपा के उपाध्यक्ष दर्शन सिंह बब्बी और शिअद के उपाध्यक्ष जसदेव सिंह सेबी ने महिलाओं के समर्थन में गांव के वाटर सप्लाई दफ्तर के सामने रोष धरना दिया। महिलाओं ने बताया कि इतनी गर्मी में वह पिछले सात दिन से पानी को लेकर तरस रहे हैं। वाटर सप्लाई विभाग की तरफ से गांव में पानी नहीं आ रहा। इस मौके पर सरपंच जगदेव सिंह, हरदीप सिंह और जसविंदर सिंह समेत बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद थीं। वहीं वाटर सप्लाई विभाग के जेई प्रवीण कुमार ने कहा कि टंकी की मोटर जलने से पानी की आपूर्ति बाधित हुई है। उसे ठीक करवाया जा रहा है। मोटर ठीक होने पर जल्द ही पानी की सप्लाई शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन