{"_id":"d7ad32fdbf1f5f7ce3e0775e9134cb58","slug":"wall-fall-boy-died-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी कोठी की दीवार गिरने से बच्चे की मौत, नाना गंभीर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी कोठी की दीवार गिरने से बच्चे की मौत, नाना गंभीर
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
Updated Thu, 11 Feb 2016 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय ग्रीन व्यू कालोनी में वीरवार को एक सरकारी कोठी की दीवार गिरने के
विज्ञापन
कारण एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि उसका नाना गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसा उस समय हुआ, जब एक टेलीकाम कंपनी का मुलाजिम तारें ठीक करने के लिए दीवार पर चढ़ा। इस हादसे में टेलीकाम मुलाजिम के भी कुछ चोटें लगी हैं। संबंधित सिविल लाइन थाने से मामले के जांच अधिकारी एएसआई सरवन सिंह ने बताया कि 21 नंबर रेलवे फाटक के नजदीक ग्रीन व्यू कालोनी में सरकारी कोठी 28-डी में वीरवार बाद दोपहर सरकारी टेलीकाम कंपनी के मुलाजिम तारें ठीक करने के लिए पहुंचे हुए थे।
यह कोठी एडवोकेट सतिंदरपाल सिंह को अलाट है। इस दौरान जब तार ठीक करने पर दीवार पर एक मुलाजिम चढ़ने लगा, तो दीवार गिर गई। जिस समय दीवार गिरी, उस समय दूसरी तरफ एक बुजुर्ग अपने दोहते के साथ दीवार के पास ही खेल रहा था। बच्चा दीवार के नीचे दब गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बच्चे के बुजुर्ग नाना की टांगों पर गंभीर चोटें आई हैं।
दोनों को तुरंत राजिंदरा अस्पताल ले जाया गया, जहां बच्चे को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक बच्चे की पहचान साढे़ तीन साल के राकेश पुत्र युवराज के तौर पर हुई है और उसका नाना का नाम राजत राम (70) है। ये लोग मूल रूप से यूपी के गांव सीसम थाना कडैल गंज जिला गोंडा के रहने वाले हैं। यहां पर यह लोग ग्रीन व्यू कालोनी में सरकारी कोठियों के साथ बने क्वार्टरों में रहते थे और कोठियों में काम करते थे। पुलिस के मुताबिक हादसा अचानक हुआ और इसमें किसी की कोई गलती नहीं है इसलिए कोई कार्रवाई नहीं की गई है।