फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Rain and hailstorm alert for 14 districts in Punjab; cold to intensify

Patiala News: पंजाब के 14 जिलों में बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट, बढ़ेगी ठंड

Tue, 27 Oct 2026 06:59 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 06:59 PM IST
विज्ञापन
Rain and hailstorm alert for 14 districts in Punjab; cold to intensify
बठिंडा 32.7 डिग्री के साथ सबसे गर्म, पठानकोट में 11.4 डिग्री रहा न्यूनतम तापमान
विज्ञापन

कल से 31 अक्तूबर तक गरज-चमक और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। पंजाब में मौसम शुष्क रहने के बीच दिन के तापमान में हल्की वृद्धि दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में औसत अधिकतम तापमान में पिछले दिन के मुकाबले 0.7 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि, तापमान सामान्य के करीब बना हुआ है।
मंगलवार को पंजाब के कई शहरों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास या इससे ऊपर रहा। बठिंडा में सबसे अधिक 32.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। मोहाली में 32.5 डिग्री, पटियाला में 32.4 डिग्री और लुधियाना में 31.0 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान की बात करें तो पठानकोट में 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो पंजाब का सबसे कम न्यूनतम तापमान है। अमृतसर में 15.3 डिग्री और चंडीगढ़ में 14.7 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा।
विज्ञापन

बारिश और ओलावृष्टि का पूर्वानुमान
मौसम विभाग ने वीरवार से 31 अक्तूबर तक पंजाब के 14 जिलों में बारिश, गरज-चमक और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और मोहाली शामिल हैं। 29 और 30 अक्तूबर को कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना भी जताई गई है। इससे तापमान में गिरावट से ठंडक बढ़ने की संभावना है। इसके बाद एक और दो नवंबर को मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed