फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Vigilance will increase in Patiala jail, personnel get new vehicles for patrolling

Patiala News: पटियाला जेल में बढ़ेगी चौकसी, गश्त करने के लिए कर्मियों को मिले नए वाहन

Wed, 04 Jun 2025 08:28 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jun 2025 08:28 PM IST
विज्ञापन
Vigilance will increase in Patiala jail, personnel get new vehicles for patrolling
-ई-रिक्शा, ई-बाइक और तीन मोटरसाइकिलों के अलावा कैदियों को अस्पताल ले जाने को एक एंबुलेंस भी मिली
विज्ञापन

---
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। पटियाला की सेंट्रल जेल में अब चौकसी बढ़ेगी। जेल विभाग की ओर से पटियाला जेल के अंदर गश्त करने के लिए कर्मचारियों को एक ई-रिक्शा, एक ई-बाइक और तीन मोटरसाइकिल सौंपे गए हैं। जेल विभाग की प्रमुख सचिव भावना गर्ग और एडीजीपी (जेल) अरुणपाल सिंह ने बुधवार को पटियाला जेल का निरीक्षण किया। अपने दौरे के दौरान भावना गर्ग और अरुणपाल सिंह ने जेल के लिए एक नई बोलेरो गाड़ी, कर्मचारियों के लिए जेल के अंदर गश्त करने के लिए एक ई-रिक्शा, एक ई-बाइक और तीन मोटरसाइकिल और आपात स्थिति में कैदियों को अस्पताल ले जाने के लिए एक एंबुलेंस जेल के सुपरिंटेंडेंट वरुण शर्मा को सौंपी।

इस दौरान भावना गर्ग और अरुणपाल सिंह ने कहा कि जेलों को सही मायने में सुधार गृह बनाने के लिए पंजाब सरकार ने जेलों के नवीनीकरण और सुधार के लिए एक व्यापक योजना तैयार की है। दोनों अधिकारियों ने जेल अधिकारियों को जेल में बंद कैदियों के बुनियादी ढांचे, सुरक्षा और कल्याण में निरंतर सुधार सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक निर्देश भी दिए। इस अवसर पर दोनों अधिकारियों ने कैदियों की समस्याओं को सुना और मौके पर ही शिकायतों का निवारण किया। साथ ही कैदियों को सकारात्मक बदलाव और पुनर्वास के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कैदियों के लिए कानूनी सहायता को मजबूत करने के उद्देश्य से नवनिर्मित कानूनी सहायता कार्यालय का उद्घाटन किया। इसके बाद प्रमुख सचिव और एडीजीपी ने नवनिर्मित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम, पुनर्निर्मित नियंत्रण कक्ष, महिला वार्ड, नशा मुक्ति वार्ड, फैक्टरी, जेल अस्पताल, कौशल विकास केंद्र, रेडियो उजाला और नव स्थापित पेट्रोल पंप का भी निरीक्षण किया। उन्होंने हाल ही में प्रशिक्षित कैदियों को विभिन्न जीवन कौशल के प्रमाण पत्र भी वितरित किए। कैदियों ने अपनी प्रतिभा और सुधार के प्रयासों को प्रदर्शित करने के लिए एक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। दोनों अधिकारियों ने जेल के भीतर पर्यावरण स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए एक पौधरोपण अभियान का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर जेल के अतिरिक्त अधीक्षक अर्पणजोत सिंह, उप अधीक्षक (फैक्ट्री) जयदीप सिंह, उप अधीक्षक (सुरक्षा) गुरजीत सिंह, मनोवैज्ञानिक डॉ. अदिति, चिकित्सा अधिकारी डॉ. जसप्रीत सिंह, डॉ. अभिषेक और डॉ. मनिंदर सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed