फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Union Budget 2021: Read the reactions of people on Union Budget 2021

Budget 2021: पढ़ें मोदी सरकार के बजट पर क्या बोले पंजाब के नेता, किसान और आम लोग

Mon, 01 Feb 2021 11:22 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला/जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला/जालंधर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 01 Feb 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Union Budget 2021: Read the reactions of people on Union Budget 2021
किसान नेता बलवंत सिंह व बीबी राणा शेरगिल। - फोटो : फाइल फोटो

दिल्ली की विभिन्न सीमाओं पर बीते दो माह से ज्यादा समय से जारी किसान आंदोलन के बीच केंद्र सरकार ने सोमवार को कृषि सेक्टर के लिए कई अहम एलान किए। लेकिन किसान संगठनों ने एक सुर में कहा कि हमारा भला करना है तो कृषि कानूनों को रद्द करना होगा।

विज्ञापन


वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कृषि सेक्टर के लिए एग्रीकल्चरल क्रेडिट टारगेट (कृषि ऋण लक्ष्य) और अधिक बढ़ाए जाने की जानकारी दी। वित्त मंत्री ने यह भी बताया कि उनकी सरकार किसानों की बेहतरी के लिए काम करने के लिए प्रतिबद्ध है। लेकिन किसान इससे खुश नहीं हैं।
विज्ञापन


क्रांतिकारी किसान यूनियन की बीबी राणा शेरगिल का कहना है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में बजट पेश करते हुए बताया कि 2021-22 में किसानों को अधिक कृषि ऋण उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा है। यह लक्ष्य 16.5 लाख करोड़ रुपये का है, जबकि पिछली बार यह 15 लाख करोड़ का था। इससे किसानों का क्या भला होगा। किसान चाहते हैं कि कृषि कानून रद्द किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान नेता बलवंत सिंह का कहना है कि वित्त मंत्री ने कहा कि सभी फसलों पर उत्पादन लागत से कम से कम 1.5 गुना अधिक एमएसपी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि हमने किसानों को 75 हजार करोड़ रुपये ज्यादा दिए हैं। लेकिन कोई भी फसल एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) पर बाजार में नहीं बिक रही। मक्की से लेकर कपास तक किसान औने-पौने दाम पर बेचने को मजबूर हैं।

केंद्रीय बजट नए भारत का प्रवेश द्वार: मनोरंजन कालिया

Union Budget 2021: Read the reactions of people on Union Budget 2021
मनोरंजन कालिया व सांसद परनीत कौर। - फोटो : फाइल फोटो

भाजपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ नेता मनोरंजन कालिया ने केंद्रीय बजट 2021-22 को नए भारत का प्रवेश द्वार बताया है। कालिया ने कहा कि यह बजट प्रगतिशील व दूरदर्शी बजट है, जो भारत की बढ़ती हुई अर्थवयवस्था को गति प्रदान करेगा। इस बजट में 75 साल के बुजुर्गों का और युवाओं का भी ख्याल रखा गया हैं, जो स्टार्ट-अप के माध्यम से उद्यमी बनने जा रहे हैं। कालिया ने कहा कि बजट में मध्यम और निम्न वर्ग के लोगों का भी ख्याल रखा गया है। 

उम्मीदों पर खरा उतरने वाला बजट
उम्मीदों पर खरा उतरने वाला बजट है। केंद्र सरकार ने इसको बेहद संतुलित ढंग से तैयार किया है। कोरोना महामारी के बावजूद कृषि, शिक्षा और उद्योग के लिए बेहतर बजट है। अभी मैंने ठीक ढंग से केंद्रीय बजट को पढ़ा नहीं है। पढ़ने के बाद बेहतर तरीके से इसके बारे में बता पाऊंगा। - अश्वनी शर्मा, अध्यक्ष, पंजाब भाजपा। 

बजट में किसानों के कल्याण के दावे हास्यास्पद : परनीत
पटियाला से सांसद परनीत कौर ने कहा कि बजट में किसानों के कल्याण के दावे हास्यास्पद हैं। अगर केंद्र को किसानों की इतनी ही चिंता है तो कृषि कानूनों को तुरंत रद्द करे। ताकि इस कड़ाके की ठंड में दिल्ली की सीमाओं पर बैठे किसान वापस अपने घरों को लौट सकें। 

लोगों ने क्या दी प्रतिक्रियाएं
विभिन्न वर्गों ने केंद्रीय बजट को बेहद कमजोर और किसी भी वर्ग को राहत न देने वाला बताया है। सरकारी स्कूल के अध्यापक कमलजीत सिंह के मुताबिक बजट बेहद निराशाजनक रहा। यह बजट आम लोगों के खिलाफ व विदेशी कारपोरेट के हितों को साधना वाला रहा। बजट के जरिये सरकार ने विदेशी कॉरपोरेटों के लिए देश की जनता को लूटने के दरवाजे खोल दिए हैं। साथ ही इस बजट में बेरोजगारी दूर करने की कोई ठोस योजना भी नहीं है, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। 

व्यापारी राकेश गुप्ता के मुताबिक बजट में इंडस्ट्री को खड़ा करने के लिए केंद्र ने कोई विशेष पैकेज नहीं दिया। ऊपर से पेट्रोल व डीजल के दाम बढ़ा दिए। इससे व्यापार पर बुरा असर पड़ेगा। व्यापार पूरी तरह से ठप पड़ जाएंगे।

कर्मचारी नेता हरी सिंह चमक के मुताबिक बजट में गरीबों के लिए कुछ नहीं है। बजट पहले ही मई 2020 में घोषित किए पैकेज का ही दोहराव है। हर एक चीज महंगी करने के साफ संकेत इस बजट में मिले हैं। वेतन भोगियों और मध्यम वर्ग के लिए टैक्स की सीमा में कोई बदलाव नहीं किया गया है। ऊपर से प्रोविडेंट फंड के ब्याज को इनकम टैक्स के घेरे में लाकर भविष्य की बचत पर डाका मारा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed