फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Uncle killed nephew in land dispute in Patiala

पंजाब में रिश्तों का कत्ल: चाचा ने भतीजे को उतारा मौत के घाट, बचाने आए भाई पर भी किया हमला, आरोपी फरार

Fri, 03 Jan 2025 03:18 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 03 Jan 2025 03:18 PM IST
सार

पंजाब के पटियाला में चाचा ने अपने भतीजे की हत्या कर दी। इस हत्या में चाचा के बेटे ने भी साथ दिया। वहीं भाई को बचाने आए उसके भाई को भी आरोपियों ने हमला कर घायल किया है। 

विज्ञापन
Uncle killed nephew in land dispute in Patiala
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब में रिश्तों का कत्ल हुआ है। पटियाला में एक चाचा ने अपने भतीजे को मौत की नींद सुला दिया। थाना जुल्कां के गांव अहिरू कलां में चाचा ने लोहे की पाइप से सिर पर वार कर भतीजे की हत्या कर दी। इस घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान जय भगवान (32) के तौर पर हुई है।

विज्ञापन


पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए चाचा व उसके बेटे के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि जल्द आरोपियों को गिफ्तार किया जाएगा। वहीं, हमले में मृतक जय भगवान का सगा भाई बलजिंदर सिंह गंभीर रूप से घायल हुआ है। वह पटियाला के सरकारी राजिंदरा अस्पताल में उपचाराधीन है। 
विज्ञापन


घायल बलजिंदर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी चाचा जागर सिंह व उसके बेटे मनदीप सिंह के खिलाफ कार्रवाई करते हुए केस दर्ज किया है। पीड़ित बलजिंदर सिंह की शिकायत के मुताबिक आरोपी चाचा जागर सिंह का घर गांव अहिरू कलां में उन्हीं के घर के साथ है। दोनों परिवारों में संपत्ति को लेकर पिछले काफी समय से विवाद चल रहा है। बुधवार की रात 10 बजे जय भगवान व बलजिंदर सिंह दोनों भाई अपने घर में ही मौजूद थे। इसी बीच चाचा जागर सिंह अपने लड़के के साथ उनके घर में घुस आया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चाचा के हाथ में लोहे की पाइप थी, जबकि उसके लड़के मनदीप सिंह के हाथ में लोहे की रॉड थी। दोनों ने घर में घुसते ही लोहे की पाइप व रॉड के साथ उसके भाई जय भगवान पर हमला बोल दिया। उसके सिर पर पाइप व रॉड से कई वार किए। हमले में जय भगवान खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गया। अपने भाई को बचाने के लिए आगे बढ़े बलजिंदर सिंह पर भी आरोपियों ने हमला किया। उसके भी सिर पर भी लोहे की पाइप और रॉड से वार किया, जिससे वह भी बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। दोनों भाइयों पर हमला करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। कुछ घंटों के बाद जब बलजिंदर सिंह को होश आया, तो उसे अपनी भाई की मौत का पता लगा। पुलिस के मुताबिक आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed