Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Ultimatum to MLA Harmeet Pathan Majra to vacate government bungalow absconding in misdeed case

Patiala: विधायक हरमीत पठानमाजरा को सरकारी कोठी खाली करने का अल्टीमेटम, दुष्कर्म मामले में चल रहे हैं फरार

Sat, 13 Sep 2025 09:31 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 13 Sep 2025 09:31 AM IST
सार

विधायक पर आरोप लगाया गया है कि सरकारी आवास का इस्तेमाल सरकार विरोधी गतिविधियों के लिए किया जा रहा है। उनके वकील ने कहा कि आम तौर पर सरकारी आवास को खाली करने के लिए 30 दिनों का समय दिया जाता है। लेकिन विधायक पठानमाजरा के केस में कोई समय नहीं दिया जा रहा है।

विज्ञापन
Ultimatum to MLA Harmeet Pathan Majra to vacate government bungalow absconding in misdeed case
सीएम मान के साथ हरमीत सिंह पठानमाजरा - फोटो : फाइल

विस्तार

दुष्कर्म के केस में फंसे सनौर से आप विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सरकार की ओर से फरार चल रहे पठानमाजरा की पत्नी सिमरनजोत कौर को पटियाला के भूपिंदर नगर स्थित सरकारी कोठी को खाली करने का नोटिस जारी किया गया है। 

विज्ञापन


इसके खिलाफ पठानमाजरा की ओर से अदालत में दायर की गई याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई हुई। वकील सिमरनप्रीत सग्गू ने बताया कि अदालत के सामने दलील रखी गई है कि सरकार की ओर से विधायक को अलाॅट की गई सरकारी कोठी को खाली कराने के लिए गलत प्रक्रिया का इस्तेमाल किया जा रहा है। साथ ही कहा गया है कि अगर विधायक की तरफ किराया पेंडिंग है, तो बताया जाए, तुरंत इसे अदा कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Flood in Punjab: पंजाब में दरियाओं का उफान थमा, पौंग बांध से निकासी में बढ़ोतरी; घरों को लाैटने लगे लोग
विज्ञापन
विज्ञापन


वकील ने बताया कि आम तौर पर सरकारी आवास को खाली करने के लिए 30 दिनों का समय दिया जाता है। लेकिन विधायक पठानमाजरा के केस में कोई समय नहीं दिया जा रहा है। विधायक पर आरोप लगाया गया है कि सरकारी आवास का इस्तेमाल सरकार विरोधी गतिविधियों के लिए किया जा रहा है। वकील ने बताया कि अब इस मामले में अगली सुनवाई 17 सितंबर को होगी।

दुष्कर्म केस में फरार हैं पठानमाजरा

गौरतलब है कि जीरकपुर की महिला गुरप्रीत कौर की शिकायत पर पठानमाजरा के खिलाफ पटियाला के थाना सिविल लाइन में दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया था। महिला ने आरोप लगाया था कि विधायक ने उसे तलाकशुदा होने का झांसा देकर दूसरी शादी की। जिसके बाद उसका यौन शोषण किया गया और मारपीट भी की गई। इसके बाद दो सितंबर की सुबह को हरियाणा के गांव डबरी से पठानमाजरा फरार हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed