फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Two smugglers arrested with six kg opium

Patiala News: छह किलो अफीम समेत दो तस्कर गिरफ्तार

Sat, 13 Jul 2024 08:24 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2024 08:24 PM IST
विज्ञापन
Two smugglers arrested with six kg opium
पटियाला। नशे के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम में सफलता हासिल करते हुए दो तस्करों को छह किलो अफीम समेत पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान गुरप्रीत सिंह निवासी गांव मंढोली और सुखबीर सिंह के तौर पर हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना सिटी राजपुरा में केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों को अदालत में पेश करके इनका 5 दिनों का रिमांड लिया गया है, जिसमें अहम खुलासे होने की उम्मीद है। एसएसपी वरुण शर्मा ने बताया कि पुलिस टीम ने टी प्वाइंट जंडोली रोड पर नाका लगा रखा था। इस दौरान सफेद रंग की एक वरना कार को रोका गया।
विज्ञापन

कार की तलाशी लेने पर ड्राइवर और कंडक्टर सीट के बीच बनी जगह से एक काले रंग का पिट्ठू बैग बरामद किया गया। इसको खोल कर तलाशी लेने पर छह किलो अफीम बरामद की गई। इस पर कार में कंडक्टर सीट पर बैठे गुरप्रीत सिंह और ड्राइवर सीट पर बैठे सुखबीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों आरोपी बाहरी राज्य से अफीम लाकर पंजाब सप्लाई करते थे। पुलिस के मुताबिक आरोपियों का 5 दिनों का रिमांड लिया है। इस दौरान पूछताछ करके पता लगाया जाएगा कि आरोपी अफीम किससे लाते थे और आगे किन लोगों को सप्लाई करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed