फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Two sides clashed over shop dispute, one accused of firing

पीएससीएफसी का पटियाला डीएम 12 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

Wed, 09 Mar 2022 10:10 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 10:10 PM IST
विज्ञापन
Two sides clashed over shop dispute, one accused of firing
पटियाला। पंजाब शेड्यूल कास्ट लैंड डेवलपमेंट एंड फाइनेंस कारपोरेशन (पीएससीएफसी) के पटियाला दफ्तर के जिला मैनेजर (डीएम) सूर्या मोहन को उसी के दफ्तर से विजिलेंस ब्यूरो ने 12 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

आरोपी के खिलाफ थाना विजिलेंस ब्यूरो पटियाला में केस दर्ज करके ब्यूरो ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी सूर्या मोहन पटियाला के पूर्व जिला भाजपा शहरी प्रधान एसके देव का भाई है। ब्यूरो के सब इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने बताया कि फिलहाल आरोपी को तबीयत खराब होने के कारण सरकारी राजिंदरा अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
विज्ञापन

विजिलेंस ब्यूरो के एसएससपी मनदीप सिंह सिद्धू की ओर से जारी बयान के मुताबिक गुरमेल सिंह निवासी गांव मदोमाजरा जिला पटियाला ने ब्यूरो पास शिकायत की थी। जिस मुताबिक गुरमेल सिंह ने पंजाब सरकार की स्कीम मुताबिक पंजाब शेड्यूल कास्ट लैंड डेवलपमेंट एंड फाइनेंस कारपोरेशन के पटियाला दफ्तर पास पांच लाख रुपये का लोन लेने के लिए आवेदन किया था। शिकायतकर्ता का तीन लाख रुपये का लोन पास हो गया था। आरोपी जिला मैनेजर सूर्या मोहन की ओर से शिकायतकर्ता से लोन पास कराने के एवज में 15 हजार रुपये रिश्वत की मांग की गई थी। ऐसा न करने की सूरत में उसकी फाइल उच्चाधिकारियों को भेजने का डर दिखाया था। मौके पर आरोपी ने शिकायतकर्ता से 3000 रुपये बतौर रिश्वत ले लिए थे। बाकी के पैसे उसको बाद में देने के लिए कहा था। आरोपी ने दोबारा फिर लोन की दूसरी किश्त शिकायतकर्ता को देने व कागजात पूरे करने के लिए उसे बुलाया और रिश्वत की बाकी रकम 12 हजार रुपये देने की मांग की। इसी बीच गुरमेल सिंह ने ब्यूरो को शिकायत कर दी, जिसके आधार पर ब्यूरो की पटियाला रेंज के यूनिट दफ्तर में तैनात महिला इंस्पेक्टर रणधीर कौर की ओर से आरोपी जिला मैनेजर को उसी के दफ्तर से 12 हजार रुपये की रिश्वत समेत रंगे हाथों सरकारी गवाहों की हाजिरी में गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed