फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Two people have been arrested for demanding extortion money from businessmen in the name of gangster Goldy Brar.

Patiala News: गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के नाम पर कारोबारियों से रंगदारी मांगने वाले दो गिरफ्तार

Sat, 13 Dec 2025 08:30 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Dec 2025 08:30 PM IST
विज्ञापन
Two people have been arrested for demanding extortion money from businessmen in the name of gangster Goldy Brar.
-15 युवकों के खिलाफ मामला दर्ज, बाकी आरोपियों की तलाश जारी; अवैध हथियार बरामद
विज्ञापन

---
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। कुख्यात गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के नाम पर कारोबारियों से रंगदारी मांगने वाले दो आरोपियों को थाना डिवीजन चार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जतिन उर्फ सैम और जसप्रीत सिंह उर्फ जस्सू के रूप में हुई है। दोनों आरोपी सीधे गोल्डी बराड़ के संपर्क में थे और उसके आदेश पर शहर में आतंक फैलाते थे।
पुलिस ने बताया कि सूचना के आधार पर आरोपियों को वेद मंदिर चौक, दरेसी के पास गश्त के दौरान पकड़ा गया। आरोपियों के कब्जे से अवैध हथियार और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस मोबाइल डिटेल्स की जांच कर यह पता लगा रही है कि आरोपी सीधे गोल्डी बराड़ के संपर्क में थे या नहीं। इससे पहले भी पुलिस ने गोल्डी बराड़, शुभम ग्रोवर, वरिंदर चरन, मानव, विकास, राजेश उर्फ कंन्नू, संदीप, नरेश सोनी, विक्रम संदीप, राजन सिद्धू उर्फ नन्नी सहित कुल 15 युवकों के खिलाफ मामले दर्ज किए हैं। फिलहाल कुछ आरोपी फरार हैं और उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

हथियार और फोन बरामद
आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार कर हथियार और फोन बरामद किए गए। पूछताछ में पुलिस आरोपियों से गोल्डी बराड़ के नेटवर्क और अन्य गिरोह सदस्यों के बारे में जानकारी जुटा रही है।कमिश्नरेट पुलिस मामले की गहन जांच कर जल्द बड़े खुलासे करने की तैयारी में है। सूत्रों के अनुसार पुलिस जल्द ही प्रेस कांफ्रेंस कर पूरे मामले की जानकारी साझा करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed