फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Two people died in Ludhiana due to wall collapse caused by storm, rain brought relief in the evening after 40 degree heat

Patiala News: मौसम... लुधियाना में आंधी से दीवार गिरने से दो की मौत, 40 डिग्री की गर्मी के बाद शाम काे बारिश से राहत

Sat, 24 May 2025 10:44 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 24 May 2025 10:44 PM IST
विज्ञापन
Two people died in Ludhiana due to wall collapse caused by storm, rain brought relief in the evening after 40 degree heat
आंधी की वजह से पेड़ व बिजली के पोल गिरने से ब्लैकआउट
विज्ञापन


जालंधर में तिरंगे का पोल बाइक सवार पर गिरा, गंभीर घायल
---
संवाद न्यूज एजेंसी/ब्यूरो
पटियाला/अमृतसर/जालंधर/लुधियाना। मौसम ने शनिवार शाम करीब पांच बजे अमृतसर, पठानकोट, जालंधर व लुधियाना समेत राज्य के कई जिलों में अचानक करवट ली। तेज हवाओं के साथ काले बादल घिर आए और ऐसा अंधकार छा गया कि दरबार साहिब में लाइटें तक जलानी पड़ गईं। तेज आंधी के बाद मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। लुधियाना में तेज हवाओं के कारण कई पेड़ उखड़ गए। बिजली के खंभे गिर गए। शहर के नानक नगर इलाके में एक फैक्टरी की दीवार गिर गई, जिससे दो मजदूर दब गए। दोनों की मौत हो गई। आधे शहर में बिजली गुल रही।

पंजाब में पहले जहां दिन में तापमान 40 डिग्री के करीब था और गर्मी से लोग बेहाल थे, शाम को बारिश के बाद तापमान ने 10 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई। मौसम ठंडा होने से लोगों को काफी राहत मिली। तेज आंधी की वजह से शहर में कई जगह पेड़ और बिजली के खंभे गिर गए जिस वजह से बिजली गुल हो गई। इसके साथ ही पठानकोट में भी दिनभर गर्मी से जूझने के बाद शाम को हुई बारिश ने लोगों को काफी राहत दी। इसके अलावा जालंधर में भी शाम करीब 6:30 बजे तेज बारिश के बाद लोगों को दिनभर की कर्मी से राहत मिली। आंधी की वजह से कई जगह हादसे भी हुए। जालंधर के कंपनी बाग चौक में लगा तिरंगे का पोल वहां से गुजर रहे मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति के ऊपर गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बिजली के तारों पर पेड़ गिरने की वजह से पूरे शहर की बिजली भी गुल हो गई। नामदेवचौक पर लोहे के पाइप वहां खड़ी गाड़ियों पर गिरे जिससे उनका काफी नुकसान हुआ।
विज्ञापन



आज से सात दिन के लिए हीट वेव का अलर्ट
मौसम विभाग ने रविवार से सात दिनों के लिए हीट वेव का अलर्ट जारी कर दिया है। इस दौरान पंजाब में कईं जगहों पर 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी और बारिश पड़ने की भी संभावना है। इसी के साथ रविवार से तीन दिन पंजाब में कुछ जगहों पर हीट वेव चलने का भी अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों के दौरान तापमान में 2 से 4 डिग्री की वृद्धि दर्ज की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग ने रविवार से सात दिनों के लिए हीट वेव का अलर्ट जारी कर दिया है। इस दौरान पंजाब में कईं जगहों पर 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी और बारिश पड़ने की भी संभावना है। इसी के साथ रविवार से तीन दिन पंजाब में कुछ जगहों पर हीट वेव चलने का भी अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों के दौरान तापमान में 2 से 4 डिग्री की वृद्धि दर्ज की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed