फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Troubled by the demand for money of wife and father-in-law, a young man committed suicide

पत्नी व ससुर के पैसों की मांग से परेशान युवक ने जान दी

Thu, 22 Jul 2021 11:19 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
Troubled by the demand for money of wife and father-in-law, a young man committed suicide
पटियाला। पत्नी व ससुर से परेशान होकर एक युवक ने सल्फास की गोलियां खाकर आत्महत्या कर ली। थाना घग्गा पुलिस ने मामले में मृतक युवक के भाई के बयान पर दोनों आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। लेकिन अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

बलदेव सिंह निवासी गांव बरास ने थाना घग्गा पुलिस पास बयान दिया है कि उसके भाई हरपाल शर्मा (30) की शादी इसी साल फरवरी महीने में आरोपी नीतू शर्मा निवासी बरेटा जिला मानसा के साथ हुई थी। हरपाल शर्मा एक शैलर में मुनीमी का काम करता था। शादी के बाद हरपाल शर्मा अपने ससुराल घर बरेटा में घर दामाद बनकर रह रहा था। इसी बीच बुधवार को हरपाल शर्मा अपने घर गांव बरास आया। उसे उल्टियां आ रही थीं और पूछने पर हरपाल शर्मा ने बताया कि उसकी पत्नी नीतू शर्मा, ससुर सतपाल शर्मा और हरविंदर कौर निवासी गांव अताला उसे पैसे की मांग को लेकर काफी तंग-परेशान कर रहे हैं। वह पहले भी उनको पांच लाख रुपये दे चुका है। लेकिन आरोपियों की ओर से और पैसे की मांग की जा रही है। इसलिए तंग आकर उसने सल्फास की गोलियां खा ली हैं। हरपाल शर्मा को तुरंत एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी पत्नी, ससुर समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। लेकिन अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed