फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Treatment of female patient on ground in Guru Nanak Dev Super Specialty Hospital of Patiala

पटियाला: गुरुनानक देव सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में महिला मरीज का जमीन पर ही इलाज, वीडियो वायरल

Sun, 31 Jul 2022 10:13 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 31 Jul 2022 10:13 AM IST
सार

शुक्रवार को सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में एक महिला इलाज के लिए आई थी। काफी इंतजार के बाद महिला की वहां किसी डॉक्टर ने जांच नहीं की। इसी बीच वह जमीन पर गिर पड़ी। इसके बाद वहां खड़े लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया।

विज्ञापन
Treatment of female patient on ground in Guru Nanak Dev Super Specialty Hospital of Patiala
पटियाला में जमीन पर लेटी महिला का इलाज करतीं डॉक्टर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटियाला सरकारी राजिंदरा अस्पताल परिसर में स्थित श्री गुरुनानक सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में एक महिला मरीज का डॉक्टर की ओर से जमीन पर ही इलाज करने का मामला सामने आया है। इस संबंधी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में एक महिला इलाज के लिए आई थी। काफी इंतजार के बाद महिला की वहां किसी डॉक्टर ने जांच नहीं की। इसी बीच वह जमीन पर गिर पड़ी। इसके बाद वहां खड़े लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया, जिसे सुनकर तुरंत वहां डॉक्टर पहुंचे और उन्होंने जमीन पर ही महिला का इलाज करना शुरू कर दिया। इस सबकी वहां मौजूद एक व्यक्ति ने वीडियो बना ली और इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। 
विज्ञापन


वीडियो में उक्त व्यक्ति बता रहा है कि वह सरकारी राजिंदरा अस्पताल परिसर में बने श्री गुरुनानक सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में है। शुक्रवार का दिन है और रात के साढ़े 9 बजे हुए हैं। यहां एक महिला पिछले कई घंटों से पड़ी तड़प रही है। जब शोर मचाया, तो महिला मरीज का इलाज शुरू किया गया। इलाज भी देख लो, किस तरह से जमीन पर ही किया जा रहा है। इस अस्पताल में पंजाब की आप सरकार ने कौन से सुधार किए हैं। वह इस वीडियो को सेहत मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा को भी भेजेगा, जो पंजाब के विभिन्न अस्पतालों में छापामारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंधी सरकारी मेडिकल कालेज के प्रिंसिपल डॉ. हरजिंदर सिंह का कहना है कि उन्हें वायरल वीडियो के बारे में कोई जानकारी नहीं है। अगर रात के समय किसी मरीज की तबीयत ज्यादा खराब थी, तो उसे इमरजेंसी में दाखिल होना चाहिए था। इससे उसे तुरंत व सही इलाज मिल सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed