फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Tractor march on Shambhu-Khanauri border Preparations in full swing, groups started arriving

Patiala News: शंभू-खनौरी बॉर्डर पर ट्रैक्टर मार्च की तैयारियां जोरों पर, पहुंचने लगे जत्थे

Fri, 24 Jan 2025 10:47 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2025 10:47 PM IST
विज्ञापन
Tractor march on Shambhu-Khanauri border

Preparations in full swing, groups started arriving
-26 जनवरी को हजारों की संख्या में सड़कों पर उतरेंगे टैक्टर
विज्ञापन

-गुरुद्वारों से भी अनाउंसमेंट, मोर्चे पर पहुंचने की अपील
----
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला/राजपुरा। पंजाब के शंभू और खनौरी बॉर्डर पर 26 जनवरी को निकाले जाने वाले ट्रैक्टर मार्च की तैयारियां जोरों पर हैं। जगह-जगह से किसानों के जत्थे ट्रैक्टर लेकर पहुंचने लगे हैं। 26 जनवरी को हजारों की संख्या में टैक्टर सड़कों पर उतरेंगे। गुरुद्वारों से भी अनाउंसमेंट की जा रही है। उनसे मोर्चे पर पहुंचने की अपील की जा रही है।
इस दिन दोपहर 12 बजे से 1.30 बजे तक देशभर में किसानों के ट्रैक्टर सड़कों पर होंगे। किसान नेताओं ने कहा कि तमिलनाडु-कर्नाटक में 70 से अधिक जगहों पर पंजाब-हरियाणा में सैकड़ों जगहों पर एवं अन्य राज्यों में भी बड़े स्तर पर किसानों के ट्रैक्टर सड़कों पर होंगे। वहीं, मध्यप्रदेश के अशोक नगर में बड़ी मोटरसाइकिल रैली निकाली जाएगी। किसान नेताओं ने कहा कि 13 फरवरी से चल रहा किसान मोर्चा पूर्ण तौर पर किसानों की मांगों पर केंद्रित है और किसी अन्य मुद्दे से कोई लेना-देना नहीं है। यह मोर्चा पूर्ण तौर पर पवित्र है और कोई भी व्यक्ति/ताकत इसे अपवित्र करने का प्रयास न करें।
विज्ञापन

शंभू बॉर्डर पर किसानों का आंदोलन तेज होता जा रहा है। आसपास के गांवों के लोग भी बड़ी संख्या में ट्रैक्टर लेकर पहुंच रहे हैं। ट्रैक्टरों को मार्च के लिए खूबसूरती से सजाया जा रहा है। एक किसान ने हवाई जहाज के टायरों वाले ट्रैक्टर को मॉडीफाई किया है। किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के नेता हरिंदर सिंह ने बताया कि हम दिल्ली जरूर जाएंगे। हमारे हौसले बुलंद हैं। 26 जनवरी का मार्च सरकार को जगाने के लिए है। जिला मोगा किसान मजदूर संघर्ष कमेटी अध्यक्ष गुरदेव सिंह ने कहा कि बड़ी संख्या ट्रैक्टर पहुंच गए हैं। शंभू बॉर्डर पर रोजाना किसान नेता मंच पर आकर किसानों को सरकार की नीतियों के बारे में जागरूक कर रहे हैं। शंभू बॉर्डर में हुई बैठक में इस अवसर पर गुरदेव सिंह, हरिंदर सिंह, स्वर्ण सिंह, गुरदेव सिंह गज्जुमाजरा, सतपाल सिंह, हरप्रीत सिंह, गुरदीप सिंह सहित बड़ी संख्या में किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डल्लेवाल की हालत में लगातार सुधार
किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का आमरण अनशन शुक्रवार को 60वें दिन दाता सिंहवाला-खन्नौरी मोर्चे पर जारी रहा। डाॅक्टरों के मुताबिक मेडिकल सहायता लेने के बाद से डल्लेवाल की सेहत में लगातार सुधार हो रहा है। किसान नेताओं ने बताया कि आज इस ऐतिहासिक सत्याग्रह को 2 महीने पूरे हो गए हैं। उन्होंने किसानों से बड़ी संख्या में बॉर्डर पर पहुंचने की अपील की है।
केंद्र सरकार जल्द करे बैठक: पंधेर
शंभू बाॅर्डर से किसान नेता सरवण सिंह पंधेर ने केंद्र सरकार से अपील की है कि मांगों को लेकर केंद्र के साथ चंडीगढ़ में होने वाली बैठक 14 फरवरी के बजाय पहले कर ली जाए। अगर सरकार वास्तव में किसानों की मांगों को लेकर गंभीर है, तो फिर आने वाले बजट सेशन में एमएसपी की गारंटी देने के लिए फंड रखा जाए। साथ ही किसानों को कर्ज मुक्त करने और मजदूरों को नरेगा के तहत 200 दिनों का रोजगार देने के लिए भी बजट रखा जाए। साथ ही पंधेर ने पाकिस्तान के साथ व्यापार करने के लिए रास्ता खोलने की वकालत की। उन्होंने कहा कि रास्ता खुलने से कृषि सेक्टर को भी फायदा होगा। ट्रैक्टर मार्च के लिए बैठकों का दौर जारी है।

केंद्र सरकार कॉर्पाेरेट घरानों को देना चाहती है कृषि सेक्टर
अमृतसर। किसान संगठनों ने शुक्रवार को कस्बा कत्थूनंगल के गांव अबदाल में रैली का आयोजन किया। रैली की अगुआई किसान नेता सरवण सिंह पंधेर कर रहे थे। बड़ी संख्या में इस किसान रैली में महिलाएं भी शामिल हुईं। पंधेर ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों के हाथों से कृषि सेक्टर को छीन कर कॉर्पाेरेट घरानों के हाथों में देना चाहती है। इसी को लेकर नई नई नीतियां व योजनाएं लागू की जा रही है। राजनेता कॉर्पाेरेट के साथ साथ मिलकर देश को लूटना चाहते है। कृषि को यह लोग मुनाफे का सेक्टर मान कर इसके ऊपर कब्जा जमाने में लगे हुए हैं। सरकार की नीतियों से किसान अपने ही खेतों में सिर्फ कृषि मजदूर बन कर रह जाएंगे।
------
फोटो24पीटीएल01
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed