{"_id":"68af367e5428111a520df575","slug":"three-smugglers-arrested-four-pistols-and-10-cartridges-recovered-patiala-news-c-284-1-ptl1001-9271-2025-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Patiala News: तीन तस्कर गिरफ्तार, चार पिस्तौल व 10 कारतूस बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Patiala News: तीन तस्कर गिरफ्तार, चार पिस्तौल व 10 कारतूस बरामद
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। बिहार और मध्यप्रदेश से लाकर पंजाब में हथियार बेचने वाले गिरोह का पटियाला पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को काबू कर उनसे चार पिस्तौल व 10 कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के पहले से ही लूटपाट, चोरी और नशीले पदार्थों की तस्करी के मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी कई बार जेल भी जा चुके हैं। पकड़े आरोपियों की पहचान पटियाला के भीम नगर निवासी विकास उर्फ आकाश, कबीर और ईशू के रूप में हुई है।
एसएसपी वरुण शर्मा ने बताया कि सीआईए पटियाला की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर विकास, कबीर और ईशु को गिरफ्तार किया। पुलिस को सूचना मिली थी कि तीनों आरोपी हथियारों से लैस होकर किसी वारदात को अंजाम देने के लिए घूम रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों को देवीगढ़ रोड पटियाला के पास एक निर्जन स्थान से काबू किया। एसएसपी ने बताया कि आरोपी मध्य प्रदेश और बिहार के हथियार सप्लायरों से संपर्क करते थे। ट्रेन के जरिये हथियार लाकर आगे बेचते थे। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश करके 29 अगस्त तक रिमांड पर लिया है।