फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Three people died in Patiala road accidents

Patiala News: सड़क हादसों में दो युवकों समेत तीन की मौत

Sun, 04 Aug 2024 10:32 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2024 10:32 PM IST
विज्ञापन
Three people died in Patiala road accidents
अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच शुरू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। जिले में अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों समेत तीन की मौत हो गई है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पहले केस में कर्मजीत कौर निवासी नंदपुरा जलवेड़ा अंबाला हरियाणा की ओर से पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक उसका पति अजय कुमार मोटरसाइकिल पर सवार होकर मनोली सूरत के पास से जा रहा था। इसी बीच एक तेज रफ्तार ट्रक के अज्ञात चालक ने लापरवाही के साथ ड्राइविंग करते हुए मोटरसाइकिल में टक्कर मारी। हादसे में अजय कुमार गंभीर घायल हो गया। उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां अजय कुमार की मौत हो गई। बनूड़ पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
दूसरे केस में जंगी निवासी गांव मनोली सूरत की ओर से बनूड़ थाना पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक उसका भाई बहादुर सिंह मोटरसाइकिल पर सवार होकर बनूड़ की फौजी कालोनी के पास से गुजर रहा था। इसी बीच तेज रफ्तार मोटरसाइकिल के चालक अमृत सिंह निवासी राजपुरा ने शिकायतकर्ता के भाई के मोटरसाइकिल में टक्कर मारी। हादसे में गंभीर घायल बहादुर सिंह की मौत हो गई।
विज्ञापन

तीसरे केस में कृष्ण कुमार निवासी गाांधी नगर भवानीगढ़ जिला संगरूर की ओर से सिटी समाना पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक वह समाना के सम्राट पैलेस के पास से जा रहा था। इसी बीच देखा कि एक अज्ञात व्यक्ति सड़क पर गिरा पड़ा था। जिसे किसी तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी थी। उसे पटियाला के सरकारी राजिंदरा अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed