फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Thousands of cash stolen including gold, silver jewelry

15 तोले सोने, एक किलो चांदी के गहने सहित हजारों की नकदी चोरी

Thu, 03 Sep 2020 05:45 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2020 05:45 PM IST
विज्ञापन
Thousands of cash stolen including gold, silver jewelry
राजपुरा के गांव नलास कलां में बुधवार को अलसुबह चोर घर के पिछले गेट को तोड़ घर में घुसकर करीब 15 तोले सोने, एक किलो चांदी के गहने और हजारों की नकदी सहित अन्य कीमती सामान ले गए। पीड़ित परिवार की सूचना पर पहुंची थाना सदर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

घर के मालिक रामकरन गिर ने बताया कि उनका मकान गांव के बीच में बना हुआ है। घर का एक गेट पिछली तरफ खेतों से भी खुलता है। बुधवार को अलसुबह चोर घर के पिछले गेट तोड़कर घर में घुस गए और अलमारी के ताले तोड़कर 15 तोले सोने के गहने, एक किलो चांदी के गहने, 36 हजार रुपये सहित अन्य कीमती समान चोरी ले गए। रामकरन ने बताया कि उन्हें पूरी आशंका है कि चोर बुधवार अलसुबह ही मकान में घुसे होंगे। क्योंकि गांव की तरफ उनकी दुकान भी मकान के बीच में है। रात को वह काफी देर से सोए थे। इसी का चोरों ने फायदा उठाते हुए वारदात की है। चोरी हुए सामान की कीमत 15 लाख से भी अधिक है। थाना सदर पुलिस ने शिकायत के बाद जांच शुरू कर दी है। बता दें कि गांव के नजदीक ही एतिहासिक शिव मंदिर नलास भी है, जहां सुबह से ही भक्त आना शुरू कर देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed