फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   The situation in Ukraine is very bad, Indians can return through Poland or other countries

यूक्रेन में हालात बेहद खराब, पोलेंड य अन्य देश के रास्ते वापस आ सकते हैं भारतीय

Fri, 25 Feb 2022 10:32 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 10:32 PM IST
विज्ञापन
The situation in Ukraine is very bad, Indians can return through Poland or other countries
राजपुरा। यूक्रेन के कीव में फंसे अभिनंदन के स्वजनों ने प्लेन की रिटर्न टिकट तक बुक करवा ली है लेकिन एयरपोर्ट सहित चारों तरफ रास्ते बंद होने से वह अपने होस्टल से निकल नहीं पा रहे। वहीं कांट्रेक्ट बेस पर यूक्रेन गया राजपुरा के सुंदर नगर निवासी त्रिलोक राज के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। उसके दिव्यांग पिता तिलक राज और माता राधा रानी दरवाजे पर नजर गड़ाए बैठे हैं कि कब उनके बेटे की वापसी की खबर लेकर आ जाए। दोनों युवकों के परिजनों ने भारत सरकार से बच्चों की घर वापसी की गुहार लगाई है परिजनों का कहना है कि उन्हें मोदी जी से पूरी उम्मीद है कि वह हमारे बच्चों की जलद ही सकुशल वापसी करवाएंगे। राजपुरा के बनवाड़ी का अभिनंदन नवंबर-2020 में स्टडी वीजा पर यूक्रेन गया था जो कीव की यूरोपियन यूनिवर्सिटी में मैनेजमैंट का कोर्स कर रहा था और पार्ट टाइम वह वहां पर टैक्सी चलाता था ताकि पढ़ाई के साथ जेब खर्च भी निकाल सके। उसके पिता काका राम व माता निशा रानी ने बताया कि उसकी रोज अपने बेटे से फोन पर बात होती रही है लेकिन बीते दो दिनों से उसके साथ सही तरीके से बात नहीं हो पा रही जबकि हमें इतना पता चला है कि रास्ते बंद होने की वजह से वह बाहर नहीं निकल पा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed