फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   The shopkeeper swallowed sulfas and died

पटियाला : दुकानदार ने सल्फास निगल कर दी जान, जेब से मिले सुसाइड नोट के आधार पर दो के खिलाफ केस दर्ज

Thu, 05 Aug 2021 11:37 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
The shopkeeper swallowed sulfas and died
पटियाला। पातड़ां के हरमन नगर के रहने वाले एक दुकानदार ने सल्फास की गोलियां निगल कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने उसकी जेब से मिले सुसाइड नोट के आधार पर दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। मरने वाले की पहचान अंग्रेज सिंह (45) के तौर पर हुई है।
विज्ञापन

मृतक के बेटे अमनदीप सिंह निवासी हरमन नगर ने पातड़ां थाना पुलिस पास बयान दिया है कि उसके पिता अंग्रेज सिंह की दर्जी की दुकान थी, जबकि उनकी दुकान के साथ आरोपी रिंपी और बिंदर सिंह की मसाला व मिर्च पीसने की चक्की थी। दुकान के बाहर रखे सामान को लेकर आरोपियों व अंग्रेज सिंह के बीच लड़ाई-झगड़ा हो गया था। हालांकि बाद में दोनों पक्षों में राजीनामा भी हो गया था। लेकिन पिछले कुछ समय से आरोपियों द्वारा अंग्रेज सिंह को परेशान किया जा रहा था। उसे धमकियां दी जा रही थीं, जिससे परेशान होकर उसने सल्फास की गोलियां खा ली। गंभीर हालत में पटियाला के सरकारी राजिंदरा अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों रिंपी और बिंदर सिंह के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed