{"_id":"056623a4b48fd3c88bd4a9978f715066","slug":"the-risk-of-disease-from-dirty-water-accumulation-in-empty-plots-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाली प्लाटों में गंदा पानी एकत्रित होने से बीमारियों का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाली प्लाटों में गंदा पानी एकत्रित होने से बीमारियों का खतरा
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
Updated Mon, 21 Dec 2015 02:32 PM IST
विज्ञापन
आफिसर कालोनी में सीवरेज पाइपों में लीकेज होने से खाली पड़े प्लाटों में गंदा पानी एकत्रित हो रहा है। इससे बीमारियां फैलने का खतरा मंडरा रहा है। नगर काउंसिल को समस्या से अवगत कराने के बाद भी कुछ नहीं हुआ।
वार्ड नंबर 15 आफिसर कालोनी निवासी राजिंद्र मेहता, रमेश दता, अर्जुन, नीरज कुमार, बलदेवराज, वेद प्रकाश, ज्ञान देवी, शकुंतला रानी, ममता रानी ने बताया कि कालोनी में काफी समय से खाली पड़े प्लाटों में गंदा पानी एकत्रित है। गंदे पानी में मच्छर पनपने से बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।
पानी की सप्लाई करने वाले पाइप कई स्थानों पर टूट चुके हैं। लीकेज के चलते नलों में सीवरेज का पानी मिक्स होकर आ रहा है। शिकायत करने के बाद भी नगर काउंसिल ने समस्या का समाधान अभी तक नहीं कराया है। लोगों ने समस्या से जल्द निजात न मिलने पर धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी है।
विज्ञापन
वार्ड के पार्षद शांति सपरा का कहना है कि आफिसर कालोनी के विकास कार्य के लिए प्रस्ताव पास किया जा चुका है। कालोनी में जहां भी गंदा पानी एकत्रित है, वहां दवा का छिड़काव कराया जाएगा जनवरी से कालोनी में लाइट लगवाने व सीवरेज व्यवस्था दुरुस्त कराने का काम शुरू करवा दिया जाएगा।
इस संबंध में जानकारी के लिए नगर काउंसिल के प्रधान प्रवीन छाबड़ा को मोबाइल पर काल की गई। उन्होंने काल नहीं रिसीव की।