फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   The four partners in drug gullible remand extended

ड्रग में भोला के चारों साथियों का रिमांड बढ़ा

Mon, 18 Nov 2013 11:18 PM IST
अमर उजाला, पटियाला
अमर उजाला, पटियाला Updated Mon, 18 Nov 2013 11:18 PM IST
विज्ञापन
The four partners in drug gullible remand extended
 अदालत पटियाला में सिंथेटिक ड्रग रैकेट के मुख्य सरगना जगदीश भोला के चार साथियों
विज्ञापन
का पुलिस रिमांड चार दिन बढ़ गया है। एसएसपी हरदियाल सिंह मान ने सोमवार को बताया कि भोला के चार साथियों को संबंधित अदालतों में पेश करके उनका और रिमांड

मांगा था।ने सरबजीत सिंह उर्फ साबा, हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी, बलजिंदर सिंह और रविंदर सिंह के पुलिस रिमांड में चार दिन की वृद्धि कर दी है।

 एसएसपी ने बताया कि सरबजीत सिंह साबा एक खतरनाक अपराधी है। उसने एक माहिर वाहन चोर के तौर पर जुर्म का सफर शुरू किया था। उसने हरियाणा, गुजरात और राजस्थान में सैकड़ों वाहन चोरी किए हैं।

पुलिस ने अपनी जांच को साबा पर केंद्रित करते हुए चार चोरी के वाहन बरामद किए। इनमें एक इनोवा, एक स्कार्पियो और वरना शामिल हैं।

 जांच में यह बात सामने आई है कि साबा और उसके साथियों की ओर से बड़े शातिर ढंग के साथ चोरी किए वाहनों के रजिस्ट्रेशन दस्तावेज तैयार करके उनको बेचा जाता था। इस गिरोह के काम करने का एक अनोखा ढंग था।
विज्ञापन


 इसके तहत वह पहले हादसाग्रस्त वाहनों खास करके जो मरम्मत योग्य नहीं होते थे, का पता लगाते और फिर उसी तरह के वाहन चोरी करते थे।

यह भी बात सामने आई है कि वह चोरी किए वाहनों की रजिस्ट्रेशन के लिए उन जैसे अन्य वाहनों के स्कैन किए दस्तावेजों का इस्तेमाल करते थे और फिर रजिस्ट्रेशन अथार्टी के कर्मचारियों की मिलीभगत के साथ जाली कागज तैयार कर लेते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि यह गिरोह इतना माहिर था कि इनका सारे देश अंदर नेटवर्क था और वह अपनी पसंद और रंग के वाहन को चोरी करके खास पार्किंग स्थानों पर छोड़ देते थे।

वहां गिरोह के अन्य मेंबर उन वाहनों को कागज तैयार करने के लिए लेकर जाते थे और फिर आगे आम लोगों को बेच देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed