फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   The fertilizers and chemicals minister Ananth Kumar, Shaheed Udham Singh tribute,Sunam, Sangrur

दवाओं के दाम कम करेंगे, खादों पर सब्सिडी में कटौती नहीं होगी : अनंत कुमार

Fri, 19 Aug 2016 10:26 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, संगरूर
ब्यूरो, अमर उजाला, संगरूर Updated Fri, 19 Aug 2016 10:26 PM IST
विज्ञापन
 The fertilizers and chemicals minister Ananth Kumar, Shaheed Udham Singh tribute,Sunam, Sangrur
सुनाम में शहीद ऊधम सिंह को नमन करते केंद्रीय मंत्री आनंत कुमार व ढींढसा। - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय उर्वरक व रसायन मंत्री अनंत कुमार ने कहा कि खादों पर सब्सिडी में कटौती नहीं की जाएगी और आम लोगों को राहत देने के उद्देश्य से कई प्रकार की अन्य दवाओं को डीपीसी (ड्रग प्राइस कंट्रोल) के दायरे में लाकर उनके दाम किए जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सवा सौ करोड़ देश वासियों को राहत देने के एजेंडे पर काम कर रहे हैं। शुक्रवार को यहां शहीद ऊधम सिंह को श्रद्धांजलि भेंट करने के बाद बातचीत करते केंद्रीय मंत्री ने यह बात कही। 
विज्ञापन


आजादी दिवस के समागमों के तहत यहां पहुंचे केंद्रीय मंत्री ने ओलंपिक स्टेडियम में शहीद की यादगार पर नतमस्तक होने के बाद कहा कि खाद सब्सिडी को किसानों के बैंक खातों में सीधे डालने की योजना जल्द ही पूरे देश में लागू की जाएगी। इस संबंधी पायलट योजना पूरी कामयाबी के साथ चल रही है। किसानों को यूरिया खाद की कमी नहीं आने दी जाएगी। देश में पहले होने वाली कालाबाजारी को रोकने के लिए सरकार ने 31 लाख मीट्रिक टन यूरिया तैयार करके हरेक राज्य में जरूरत के मुताबिक सप्लाई कर दिया है। 
विज्ञापन


शहीद ऊधम सिंह को राष्ट्रीय शहीद का दर्जा देने संबंधी पूछे सवाल पर उन्होंने कहा कि ऐसे महान शहीदों के लिए कोई दर्जा नहीं होता। पूरे विश्व में जहां भी आजादी के लिए संघर्ष हो रहा है वहां ऐसे महान शहीद ध्रुव तारे की माफिक प्रेरणा स्त्रोत हैं। मौके पर राज्यसभा सांसद सुखदेव सिंह ढींढसा, पंजाब खादी बोर्ड के चेयरमैन हरजीत सिंह गरेवाल, भाजपा के प्रदेश नेता विनोद गुप्ता, लाजपत गर्ग, अमनवीर सिंह चैरी हाजिर थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed