{"_id":"57b73a504f1c1bfe136eaefb","slug":"the-fertilizers-and-chemicals-minister-ananth-kumar-shaheed-udham-singh-tribute-sunam-sangrur","type":"story","status":"publish","title_hn":"दवाओं के दाम कम करेंगे, खादों पर सब्सिडी में कटौती नहीं होगी : अनंत कुमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दवाओं के दाम कम करेंगे, खादों पर सब्सिडी में कटौती नहीं होगी : अनंत कुमार
ब्यूरो, अमर उजाला, संगरूर
Updated Fri, 19 Aug 2016 10:26 PM IST
विज्ञापन
सुनाम में शहीद ऊधम सिंह को नमन करते केंद्रीय मंत्री आनंत कुमार व ढींढसा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय उर्वरक व रसायन मंत्री अनंत कुमार ने कहा कि खादों पर सब्सिडी में कटौती नहीं की जाएगी और आम लोगों को राहत देने के उद्देश्य से कई प्रकार की अन्य दवाओं को डीपीसी (ड्रग प्राइस कंट्रोल) के दायरे में लाकर उनके दाम किए जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सवा सौ करोड़ देश वासियों को राहत देने के एजेंडे पर काम कर रहे हैं। शुक्रवार को यहां शहीद ऊधम सिंह को श्रद्धांजलि भेंट करने के बाद बातचीत करते केंद्रीय मंत्री ने यह बात कही।
आजादी दिवस के समागमों के तहत यहां पहुंचे केंद्रीय मंत्री ने ओलंपिक स्टेडियम में शहीद की यादगार पर नतमस्तक होने के बाद कहा कि खाद सब्सिडी को किसानों के बैंक खातों में सीधे डालने की योजना जल्द ही पूरे देश में लागू की जाएगी। इस संबंधी पायलट योजना पूरी कामयाबी के साथ चल रही है। किसानों को यूरिया खाद की कमी नहीं आने दी जाएगी। देश में पहले होने वाली कालाबाजारी को रोकने के लिए सरकार ने 31 लाख मीट्रिक टन यूरिया तैयार करके हरेक राज्य में जरूरत के मुताबिक सप्लाई कर दिया है।
शहीद ऊधम सिंह को राष्ट्रीय शहीद का दर्जा देने संबंधी पूछे सवाल पर उन्होंने कहा कि ऐसे महान शहीदों के लिए कोई दर्जा नहीं होता। पूरे विश्व में जहां भी आजादी के लिए संघर्ष हो रहा है वहां ऐसे महान शहीद ध्रुव तारे की माफिक प्रेरणा स्त्रोत हैं। मौके पर राज्यसभा सांसद सुखदेव सिंह ढींढसा, पंजाब खादी बोर्ड के चेयरमैन हरजीत सिंह गरेवाल, भाजपा के प्रदेश नेता विनोद गुप्ता, लाजपत गर्ग, अमनवीर सिंह चैरी हाजिर थे।